क्रिकेटर, नेता, ब्यूरोक्रेट… श्रद्धा दुबे को सब जानते थे? कैसे शिवा से हुई थी मुलाकात, आखिर कौन सा जानती थी राज


Last Updated:

रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस की जांच जारी है. हालांकि जिन लोगों पर शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, वह अभी भी फरार हैं. मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर तीनों फरार चल रहे हैं. शिवा की मां ने आरोप लगाया है कि रसूखदारों की मदद से तीनों बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं.

Top Deals Inside

क्रिकेटर, ब्यूरोक्रेट... श्रद्धा दुबे को जानते थे? कैसे शिवा से हुई मुलाकात?Zoom

शिवा हत्याकांड में फरार चल रही है श्रद्धा दुबे.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में रेस्टोरेंट कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत को करीब दो दिन हो गए. लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. शिवा की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और उसका ड्राइवर तीनों फरार हैं. तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है. पुलिस के अनुसार आरोपितों की लोकेशन रायबरेली और सीतापुर के पास मिली है. वहीं शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे, आदिल, ड्राइवर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हजरतंगज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

श्रद्धा शिवा को करती थी ब्लैकमेल, जेल भेजने की देती थी धमकी
शिवा की मां रंजना के अनुसार श्रद्धा दुबे के राजनेताओं, ब्यूरोकेट्स, क्रिकेटर्स व अन्य रसूखदार लोगों से संपर्क है. वह शिवा को हनीट्रैफ में फंसाकर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी. श्रद्धा को यह बात पता था कि शिवा ने टिकल पिंक क्लब में फायरिंग की थी. वह दोबारा जेल जाने से डरने लगा था. श्रद्धा उसे झांसा देती थी कि वह उसे जेल नहीं जाने देगी. ब्लैकमेल करके यह भी कहती थी कि उसकी बात नहीं मानी तो झूठे आरोप में जेल भिजवा देगी. मां का दावा है कि रसूखदार लोगों की मदद से ही आरोपित ठिकाने लगातार बदल रहे हैं.

क्लब में शिवा से मिली थी श्रद्धा
रंजना ने बताया कि शिवा की श्रद्धा से मुलाकात एक क्लब में हुई थी. इसके बाद वह उसे फोन कर मिलने बुलाती और रुपये मांगती थी. वहीं पैसे नहीं देने पर फ्लैट में उससे मारपीट करती थी. रंजना की मां ने बताया कि शिवा के शरीर पर कपड़े के नाम पर केवल अंडरवियर था. उसकी आंखों, जबड़े, नाक और कान के पास चोट के निशान थे. टांगों और पसलियों में फ्रैक्चर थे. शरीर पर खरोंच के साथ-साथ सिगरेट से जलाने के निशान थे. चेहरे और शरीर पर मेकअप भी लगा था.

शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 चोटों का जिक्र
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 एंटीमॉर्टम चोटों का जिक्र है. पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गई थीं. इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार सीसीटीवी में शिवा के गिरने के बाद कुछ लोग सीढ़ियों से तेजी से नीचे उतरते दिखाई दिए. फुटेज में सचिवालय पास लगी एक ऑडी अपार्टमेंट से निकलती दिखी है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपित इसी गाड़ी से भागे थे. इसके अलावा एक कारोबारी पर रेप का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की चर्चा है.



Source link