आर्मी अफसर की बीवी ने पति की वर्दी दिखा दिल्ली पुलिस को दी नसीहत, क्यों भड़क उठे लोग?


होमताजा खबरदेश

आर्मी अफसर की बीवी ने पति की वर्दी दिखा पुलिस को दी नसीहत, क्यों भड़के लोग?

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक आर्मी अफसर की पत्नी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति की वर्दी थामकर दिल्ली पुलिस को ‘वर्दी के धर्म’ और संविधान की नसीहत देती नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि पुलिस की ताकत सरकार से नहीं बल्कि संविधान से आती है. हालांकि, इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां कई लोग सेना की वर्दी के सार्वजनिक प्रदर्शन और पुलिस को भाषण देने पर भड़क उठे हैं.

Top Deals Inside

आर्मी अफसर की बीवी ने पति की वर्दी दिखा पुलिस को दी नसीहत, क्यों भड़के लोग?Zoom

खुद को आर्मी अफसर की पत्नी बताने वाली महिला दिल्ली पुलिस को नसीहत देती नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो और बयान वायरल होते रहते हैं, जो इंटरनेट पर लोगों को दो गुटों में बांट देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को एक इंडियन आर्मी अफसर की पत्नी बताने वाली महिला दिल्ली पुलिस को कानून, संविधान और वर्दी के फर्ज पर नसीहत देती नजर आ रही हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला अपने पति की आर्मी यूनिफॉर्म को कैमरे के सामने दिखाती हैं और दिल्ली पुलिस को संबोधित करते हुए एक तीखा संदेश देती हैं. वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और कई लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं देने लगे.

वीडियो में महिला ने क्या कहा?

इस वायरल वीडियो में महिला अपने हाथ में पति की वर्दी थामे हुए दिल्ली पुलिस को ‘वर्दी के धर्म’ का पाठ पढ़ाती दिखती हैं. वह कहती हैं, ‘डियर दिल्ली पुलिस, मैं एक आर्मी अफसर की वाइफ हूं और अपने हसबैंड की यूनिफॉर्म के जरिए आपको आपकी वर्दी के बारे में कुछ बताना चाहती हूं. यह वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं है. इस पर लगा अशोक स्तंभ इस बात का प्रतीक है कि आपकी ताकत संविधान से आती है, न कि सरकार से…’

वीडियो में महिला आगे यह याद दिलाती हैं कि पुलिस की वर्दी में लगे सितारे और बैच शक्ति के साथ-साथ जनता की सुरक्षा और संविधान के प्रति जवाबदेही का भी प्रतीक हैं.

क्यों भड़क उठे लोग?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स दो खेमों में बंट गए और कमेंट सेक्शन में जमकर तीखी बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने महिला के इस तरह सेना की वर्दी को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन और ज्ञान देने के लिए इस्तेमाल करने पर कड़ी आपत्ति जताई. लोगों का कहना है कि सेना की वर्दी बेहद सम्मानजनक और अनुशासित होती है; उसे किसी राजनीतिक या सामाजिक विवाद में इस तरह खींचना और दिल्ली पुलिस पर लेक्चर देना गलत है.



Source link