Last Updated:
Makhana Badam Shake Recipe: झारखंड की राजधानी रांची की उषा बताती हैं कि बच्चे अक्सर खाने में आनाकानी करते हैं. इससे उनको जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है. इससे हम लोग घर पर ही एक शेक तैयार करते हैं, जिसमें खासतौर पर मखाना, मूंगफली और बादाम शामिल होता है. इसे दूध के साथ मिलाकर बनाया जाता है. बस एक स्टेप में ही तैयार हो जाता है. इसे खाने के बाद बच्चे दोबारा खाने के लिए जरूर मांगेग. इसका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है.
उषा बताती हैं कि इससे प्रोटीन के साथ जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और पीने में भी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इसके लिए सबसे पहले आपको कच्चा दूध ले लेना है. इसके बाद थोड़ा सा बादाम छीलकर रख लें. इसे रातभर पानी में फुलाकर रख लें, तभी ये अच्छे से दूध में घुल पाएगी और थोड़ा मखाना लें और उसको भी अच्छे से फ्राई कर लें.
इसके बाद आपको एक मिक्सी ग्राइंडर लेना है. उस ग्राइंडर में कच्चा दूध डाल दें, मखाना जो आपने रोस्ट करके रखा है. वह डाल दें, थोड़ा सा गुड डाल दें. जो गुड का भूरा होता है, वह इस्तेमाल करें. क्योंकि, मीठा नहीं लगता है तो बच्चे पसंद नहीं करते हैं और इसके बाद इसमें जो बादाम छिल कर रखा हुआ है वह भी डाल दें. आप चाहे तो थोड़ा सा मूंगफली भी रोस्ट करके डाल सकते हैं.
वहीं, कुछ लोग इसमें आधा केला भी इस्तेमाल करते हैं. अगर आप यह भी इस्तेमाल करना चाहें तो डाल सकते हैं. यह पूरी तरह ऑप्शनल है. वहीं, गुड की जगह आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
लेकिन चीनी ना डालें और इसके बाद इन सभी चीजों को डालकर मिक्सी चला दें. ये अच्छे से ग्राइंड हो जाए तो एक गिलास लें और उसमें निकाले. लीजिए अब बनकर आपका शेक तैयार हो गया. बस इतना ही सिंपल और आसान रेसिपी है.
यह छोटे बच्चों को पीने में भी बहुत ही टेस्टी देता है. यह शेक आप घर में महज 5 से 10 मिनट के अंदर तैयार कर सकते हैं. किसी तरह का कोई प्रिजर्वेटिव नहीं और न हीं केमिकल का स्वाद मिलने वाला है. यह आपके स्वास्थ्य के लिए रामबाण से कम नहीं है.