‘क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?’, राजपाल यादव ने नवरात्रि में उठाया बड़ा सवाल, समाज को याद दिलाई जिम्मेदारी


Last Updated:

मशहूर एक्टर राजपाल यादव ने नवरात्रि के पावन पर्व के बीच महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने समाज से तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि क्या हमारे देश में हर बेटी सच में सुरक्षित है?. राजपाल यादव का मानना है कि अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को पूजना और देवी मां की भक्ति करना तभी सही मायनों में सार्थक होगा, जब हम हर महिला को समाज में वही मान-सम्मान और सुरक्षा देंगे.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?', राजपाल यादव ने नवरात्रि में उठाया सवालZoom

राजपाल यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

नई दिल्ली. नवरात्रि के पावन अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर सवाल उठाया है. सोशल मीडिया एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने समाज से आत्ममंथन करने की अपील की है. राजपाल यादव ने कहा कि एक तरफ हम अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को देवी मानकर पूजते हैं, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के खिलाफ लगातार सामने आ रही अपराध की घटनाएं मन में यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या बेटियां वाकई सुरक्षित हैं?

बेटी का पिता होने के नाते उन्होंने कहा कि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि हर बेटी के सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी है. इस तरह राजपाल यादव ने समाज को उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी बताई है.

क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?

राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘नवरात्रि के नौ दिन हम शक्ति की आराधना करते हैं. अष्टमी और नवमी पर कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनको पूजते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं. लेकिन जब महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं, तो मन में एक सवाल उठता है कि जिस देश में हम कन्याओं को देवी मानते हैं, वहां क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?’.

राजपाल यादव का इंस्टा पोस्ट.

राजपाल यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता

उन्होंने आगे लिखा, ‘बेटियों का पिता होने के नाते, मेरे लिए यह सवाल और भी भावुक कर देने वाला है. हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी बिना किसी डर के अपने सपने पूरे करे, अपनी मर्जी से जिंदगी जिए और हर जगह सम्मान पाए. देवी मां की पूजा तभी सार्थक है, जब हम उनकी शक्ति को सिर्फ मंदिरों में नहीं, बल्कि हर स्त्री के सम्मान और सुरक्षा में भी पहचानें.’

राजपाल यादव ने लोगों को याद दिलाई उनकी जिम्मेदारी

राजपाल यादव ने आखिर में लिखा, ‘इस नवरात्रि सिर्फ देवी की पूजा नहीं पर यह संकल्प भी लेने की कोशिश करते हैं कि हम अपनी बेटियों को सिर्फ हिम्मत से जीना नहीं सिखाएंगे, बल्कि उन्हें एक ऐसी दुनिया देने की कोशिश करें, जहां उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए हर दिन लड़ना न पड़े. क्योंकि कन्या पूजन केवल एक रस्म नहीं, हर बेटी के सम्मान और अधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद भी है.’



Source link