Drishyam 3 Worldwide Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर उठा तूफान, दुनियाभर में मची फिल्म की धूम, 446 करोड़ के पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई

Drishyam 3 Worldwide Box Office Day 9: ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर उठा तूफान, दुनियाभर में मची फिल्म की धूम, 446 करोड़ के पार हुई वर्ल्डवाइड कमाई


Last Updated:

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रही है. रिलीज के दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में गजब का 82.8 फीसदी का उछाल देखने को मिला, जिससे इसने सिंगल डे पर 26.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड ‘दृश्यम 3’ अब तक 446.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. दमदार कहानी और बेहतरीन अभिनय के दम पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार तूफान मचा रही है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को 1 हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी यह मूवी झामफाड़ कमाई कर रही है. सिर्फ 8 दिनों ‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. चलिए जानते हैं कि अब तक इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कितना बिजनेस कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को जबरदस्त उछाल देखा गया. शुक्रवार को 14.50 करोड़ रुपये कमाने के बाद शनिवार को कमाई में 82.8 फीसदी का उछाल आया. भारत में ‘दृश्यम 3’ ने 26.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन दर्ज किया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. 9वें दिन विदेशों से 8 करोड़ रुपये बटोरने के साथ ही इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 103 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड 446.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस शानदार कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की पिछली सबसे बड़ी हिट फिल्मों ‘सिंघम अगेन’ (389 करोड़) और ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (367 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पछाड़ दिया है. अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 9 दिनों के भीतर ही ‘दृश्यम 3’ भारत में अब तक 286.50 करोड़ रुपये का टोटल बिजनेस कर चुकी है, जबकि 343.80 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन हो चुका है. यह अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

‘दृश्यम 3’ ने 62 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन 53.50 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये बटोरे. सोमवार को 21 करोड़, मंगलवार को 19.50 करोड़, बुधवार को 15.50 करोड़ और गुरुवार को 13 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ कमाए, जिसके बाद शनिवार को 26.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई हुई. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

दूसरे शनिवार को थिएटर्स में दर्शकों की कुल ऑक्यूपेंसी 33.46 फीसदी दर्ज की गई, जिसमें नाइट शो में सबसे ज्यादा 46.23 फीसदी भीड़ देखने को मिली. ‘दृश्यम 3’ ने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली किस्त बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ फिलहाल साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर बनी हुई है. इस साल भारत में कमाई के मामले में यह फिल्म ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘हनुमान अंश’ से पीछे है. अजय देवगन के अलावा इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link