Last Updated:
Navratri Jaware Growing Tips: नवरात्रि में कलश की स्थापना की जाती है. इसकी सबसे खास बात होती है कि कलश के ऊपर दीया और नीचे मिट्टी रखी जाती है जिसमें जौ बोए जाते हैं. नौ दिन में कलश के नीचे हरे-भरे जवारे निकल आते हैं, जिसे बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन कई बार जवारे बहुत कम आते हैं, ऐसे में यदि आप भी जवारे को जल्दी और घना उगना चाहते हैं तो ये इस लेख में बताए गए टिप्स जरूर फॉलो करें.
Navratri Jaware Growing Tips: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रही है. पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है, इसी दिन भक्त घर में कलश स्थापना के साथ नौ दिन मां भगवती की अराधना का संकल्प लेते हैं. ये कलश मिट्टी का बना होता है, जिसमें पानी भरकर जौ बुने हुए मिट्टी के ढेर पर रखा जाता है. नौ दिन के दौरान नमी से जौ अंकुरित होने लगते हैं और देखते ही देखते कलश के चारों ओर हर-भरे घने जवारे उग आते हैं. मान्यता है कि जवारे की ग्रोथ बताती है कि देवी आपके पूजा से प्रसन्न हैं. साथ ही सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि, सफलता के संकेत देता है.
वहीं, जवारे की कम या स्लो ग्रोथ को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में यदि आप भी घर पर कलश स्थापना कर रहे हैं, तो जल्दी और घने जवारे उगाने के लिए यहां बताए गए टिप्स को जरूर ट्राई करें. 2 दिन में ही जौ अंकुरित होने लगेंगे और नौ दिनों में घने जवारे कलश के चारों ओर उग जाएंगे.
जौ कैसे बोएं?
नवरात्र पर कलश स्थापना से पहले इसके नीचे रखी जानी वाली मिट्टी को अच्छी तरह से तैयार करें. इसके लिए आप गार्डन एरिया से थोड़ी मिट्टी को लें, और आधी मात्रा में गोबर का घोल मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. कुछ देर में मिट्टी पूरा गोबर को सोख लेगी. गोबर पूजा-पाठ में शुद्ध माना जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद बुनने के लिए अच्छे साफ और साबूत जौ को चुनें. अब इसे पानी में 7-8 घंटे के लिए छोड़ दें, जो जौ तैरते नजर आए उसे अलग कर दें. फिर इन्हें मिट्टी पर बराबर दूरी पर फैला दें. इस तरह से बोएं कि जौ हल्का मिट्टी के ऊपर नजर आए.
नवरात्रि में जवारे जल्दी कैसे उगाएं?
यदि आपको जवारों को अच्छी और जल्दी ग्रोथ चाहिए तो मिट्टी को हल्का भूरभूरा रखें और मिट्टी पर रोज सिर्फ पानी का छिड़काव करें. यदि आपने मिट्टी का कलश चुना है तो आपको पानी स्प्रे करने की भी जरूरत नहीं है. बस कलश में पानी की मात्रा को चेक करते रहें. यदि आपको ज्यादा जवारे चाहिए तो ज्यादा मात्रा में जौ बोएं. इस बात का भी ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली न रहे, इससे जौ अंकुरित होने बजाए सड़ सकते हैं.