Last Updated:
Bihar Board 10th 12th Registration Date Extended 2028: बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब स्टूडेंट्स 24 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानिए पूरा प्रोसेस और किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
Bihar Board 10th 12th Registration: बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की डेट फिर बढ़ा दी है
नई दिल्ली (Bihar Board 10th 12th Registration Date Extended 2028). क्या आपने बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 का फॉर्म भर लिया है? अगर नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने स्टूडेंट्स और स्कूलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनुअल एग्जाम रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. अब बिना किसी हड़बड़ी के 24 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन मोड में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखें?
ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि फॉर्म भरते समय डिटेल्स एकदम सटीक हों.
- स्पेलिंग और नाम की जांच: स्टूडेंट्स अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, जेंडर और कैटेगरी (जाति वर्ग) भरते वक्त स्पेलिंग दो बार चेक कर लें.
- मार्कशीट में गलती से बचाव: फॉर्म में एक छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक भी आगे चलकर फाइनल मार्कशीट, एडमिट कार्ड और सर्टिफिकेट्स में परमानेंट गलती बन सकती है. बाद में इसे सुधरवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं.
- फोटो और साइन: अपनी एकदम साफ और रीसेंट कलर फोटो और सही हस्ताक्षर (Signature) ही अपलोड करें. धुंधली या पुरानी फोटो से वेरिफिकेशन के वक्त दिक्कत आ सकती है.
Bihar Board Exam Notification: बिहार बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है
बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा फॉर्म भरने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Registration/Application for 10th/12th’ से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- स्कूल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए या अपने क्रेडेंशियल्स से पोर्टल पर आगे बढ़ें.
- फॉर्म में मांगी गईं पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स सावधानी से भरें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा.
- फाइनल फीस जमा करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.