नई दिल्ली: भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज के लिए टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट की वापसी हुई है. इसके अलावा कंधे की चोट से उबरकर टीम में रचिन रविंद्र भी वापसी करेंगे. न्यूजीलैंड ने अपनी टीम को हिस्सों में चुना है. पहले तीन वनडे और आखिरी दो मैचों के लिए अलग-अलग टीमों की घोषणा की है.
मिचेल सेंटनर दोनों टीमों की कमान संभालेंगे. चौथे और पांचवें वनडे के लिए सात अतिरिक्त खिलाड़ी को स्क्वाड में किया गया है. क्योंकि टीम का एक हिस्सा इसके बाद होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए वेलिंगटन रवाना हो जाएगा.
तीन साल बाद फिन एलन और फर्ग्यूसन की हुई वापसी
न्यूजीलैंड के लिए वनडे में टीम में फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन की तीन साल बाद वापसी हुई है. दोनों आखिरी बार कीवी टीम के लिए अपना पिछला मैच में वनडे विश्व कप 2023 में खेला था. इसके अलावा टिम सीफर्ट की 18 महीने बाद न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है. सीफर्ट को आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने मौका मिला था. ये तीनों ही खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किए गए हैं.
इसके अलावा कंधे की चोट से उबर रहे रचिन रविंद्र भी स्क्वाड में शामिल किए हैं. चोट के कारण रचिन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड की टीम ने काफी हद तक उस मुख्य दल को बरकरार रखा है जिसने जनवरी में भारत में ऐतिहासिक 2-1 से वनडे सीरीज जीती थी. न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा नवंबर की शुरुआत में करेगा.
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम-
वनडे 1-3 के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.
वनडे 4 और 5 के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.