Last Updated:
Dress for 40+ Women: 40 की उम्र के बाद फैशन का मतलब सिर्फ ट्रेंड्स को फॉलो करना नहीं होता, बल्कि ऐसे कपड़े चुनना भी होता है जो आरामदायक होने के साथ आपकी पर्सनैलिटी को निखारें. इस उम्र में ज्यादातर महिलाओं में डिलीवरी के कारण बैली फैट होता है.ऐसे में सही ड्रेस का चुनाव जरूरी है. यहां जानें 6 स्टाइल जो आपके लुक को एलिगेंस और कॉन्फिडेंस से भर सकती है.
यदि आपकी टमी एरिया ज्यादा बढ़ा हुआ दिखता है तो ऐसे डिजाइनों को चुनना चाहिए जिनमें ड्रेपिंग, रचिंग, बेल्ट डिटेल, फ्लोई स्कर्ट या वी-नेक जैसे एलिमेंट्स हों. ये डिटेल्स ध्यान को पेट की बजाय पूरे आउटफिट और बॉडी शेप पर खींचती हैं.
रैप ड्रेस लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत कमर पर बनने वाली टाई या बेल्ट होती है, जो शरीर को एक खूबसूरत शेप देती है. यह पेट के हिस्से को कम उभारकर दिखाने में मदद कर सकती है और साथ ही फेमिनिन लुक भी देती है.
वी-नेक डिजाइन ऊपरी हिस्से की ओर फोकस करता है. इससे गर्दन लंबी दिखाई देती है और पूरा लुक ज्यादा बैलेंस्ड नजर आता है. जिन महिलाओं को पेट के आसपास की चर्बी को कम हाईलाइट करना है, उनके लिए यह एक स्मार्ट फैशन चॉइस हो सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस तरह की ड्रेस ऊपर से फिट होती है और कमर के बाद हल्की फैल जाती है. यही वजह है कि यह पेट और हिप्स के आसपास एक्सट्रा वॉल्यूम को छिपाने में मदद करती है. शादी, पार्टी या किसी खास मौके के लिए यह स्टाइल काफी पसंद की जाती है.
मल्टी-लेयर या टियर ड्रेस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. इनमें मौजूद फ्लोई लेयर्स शरीर को मूवमेंट देती हैं और पेट के हिस्से पर फोकस कम करती हैं. साथ ही ये ड्रेस पहनने में बेहद आरामदायक भी होती हैं.
ए-लाइन ड्रेस कमर से नीचे धीरे-धीरे फैलती है, जिससे शरीर का अनुपात संतुलित दिखाई देता है. यह उन महिलाओं के लिए अच्छी मानी जाती है जो सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं.
प्लीटेड डिटेल वाली मिडी ड्रेस पेट के आसपास के हिस्से को सॉफ्ट लुक देती है. इसकी फ्लोई फॉल और स्ट्रक्चर्ड डिजाइन शरीर को लंबा और स्लिम दिखाने में मदद कर सकती है. यह ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर अवसर के लिए बेस्ट विकल्प है.
फैशन टिप- ड्रेस चुनते समय सिर्फ साइज नहीं, बल्कि फिट और फैब्रिक पर भी ध्यान दें. बहुत टाइट कपड़े पहनने की बजाय ऐसे आउटफिट चुनें जो शरीर पर आराम से बैठें. सही नेकलाइन, फ्लोई सिल्हूट और कमर को परिभाषित करने वाले डिजाइनों से आपका लुक ज्यादा स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आ सकता है.