MP CG TOP NEWS LIVE: आज नरसिंहपुर को मिलेगी 175.14 करोड़ की सौगात, बिलासपुर में 3 शिक्षकों पर एक्शन


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Top Deals Inside

MP CG NEWS: नरसिंहपुर को करोड़ों की सौगात, बिलासपुर में 3 शिक्षकों पर एक्शनZoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

आज नरसिंहपुर दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, 175.14 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे. वह नरसिंहपुर में सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण करेंगे. यह आधुनिक विद्यालय भवन 42.52 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है. सीएम नरसिंहपुर से ही 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे. प्रदेश के 20456 निजी स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति की राशि मिलेगी. 8 लाख 19 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिलेगा. नरसिंहपुर जिले को कुल 175.14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी. सीएम 80.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 94.44 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री विद्यालय को मिली 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से जुड़े विकास कार्यों पर फोकस रहेगा.

बिलासपुर में 3 शिक्षकों पर एक्शन, दूसरे स्कूल भेजा
बिलासपुर के मल्हार स्कूल मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए. जांच में छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार, 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क वसूली और शैक्षणिक अनियमितताओं की पुष्टि हुई. कलेक्टर के निर्देश पर तीनों शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने का आदेश जारी किया गया. बीते दिनों छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखी थीं.



Source link