BB20: बिग बॉस में आने वाला है ट्विस्ट, पहले वाइल्ड कार्ड से उठा पर्दा, रुपाली गांगुली के हीरो की होगी एंट्री


Last Updated:

Bigg Boss 20 First Wild Card Entry: ढेर सारे घमासान और एंटरटेनमेंट के बीच बिग बॉस 20 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है. सलमान खान के शो में अनुपमा फेम एक्टर मनीष गोयल बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हो रहे. हाल ही में वो रुपाली गांगुली के साथ अनुपमा में नजर आ रहे थे. इस सीरियल ने मनीष को घर-घर में पहचान दिलाई.

Top Deals Inside

BB20: बिग बॉस में आने वाला है ट्विस्ट, पहले वाइल्ड कार्ड से उठा गया पर्दाZoom

बिग बॉस 20 की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई.

नई दिल्ली. बिग बॉस 20 में ढेर सारा धमाका होने वाला है. हर बीतते एपिसोड के साथ में रोमांच बढ़ते जा रहा है. बीते शनिवार, 10 अक्टूबर को वीकेंड का वार में काफी ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिला. अब बिग बॉस 20 के पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री से पर्दा उठ गया है. मेकर्स ने पहले चेहरे का खुलासा कर दिया है. बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा गेम पलट सकता है. ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर वो कौन है जो अब शो का गेम बदल सकता है.

बिग बॉस के मेकर्स ने प्रोमो लॉन्च करते हुए बिग बॉस 20 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है. इस बार शो में अनुपमा फेम मनीष गोयल एंट्री करने वाले हैं. मनीष गोयल का नाम सामने आने के बाद से दर्शकों में भी उत्साह काफी बढ़ गया है. मनीष को आपने हाल ही में रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में देखा होगा, लेकिन टीवी और फिल्मों में उनका सफर काफी पुराना है.

बिग बॉस 20 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री

मनीष गोयल अनुपमा से एक बार फिर सुर्खियों में बने रहे. शो से उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ. वो दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गए, लेकिन वो पहले भी कई सीरियल्स और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. मनीष गोयल ने सालों तक अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के बीच जगह बनाई है. वो पिछले 2 दशकों से फिल्म और अभिनय की दुनिया में एक्टिव रहे हैं.

मनीष गोयल की बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई. (फोटो साभार इंस्टाग्राम biggbosscolors.tv)

सालों से टीवी में काम कर रहे मनीष

मनीष गोयल को घर-घर में पहचान ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सीरियल्स से मिली. इन लोकप्रिय शोज के अलावा उन्होंने ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’ और ‘आयुष्मान भव’ में भी काम किया. वहीं, ‘तंत्र’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे धारावाहिकों में भी उन्होंने अपनी अदाकारी दिखाई.

इसके साथ ही मनीष गोयल फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर कुछ खास सफलता नहीं मिली. एक्टर ने टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ में राघव सिंह की भूमिका निभाई थी. रुपाली गांगुली के इस लोकप्रिय शो ने उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ा दी और अब वो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे हैं.



Source link