New Property : जमीन, मकान और दुकान तो सब खरीदते हैं, इस महिला ने 20 करोड़ लगाकर खरीद ली 196 पार्किंग


Last Updated:

New Property Investment : दुकान, मकान और जमीन तो सब खरीदते हैं, लेकिन चीन की एक महिला ने ऐसी प्रॉपर्टी में पैसा लगाया जिसकी आज सबसे ज्यादा डिमांड है. इस महिला ने करीब 20 करोड़ लगाकर 196 पार्किंग स्पेस खरीद लिया और आज सिर्फ किराये से ही हर महीने 14 लाख रुपये की कमाई होती है.

Top Deals Inside

जमीन, मकान और दुकान तो सब खरीदते हैं, इस महिला ने खरीदी 196 पार्किंगZoom

चीन की महिला ने पार्किंग के किराये से हर महीने 14 लाख रुपये कमा रही है.

नई दिल्ली. जमीन, मकान, दुकान सहित तमाम तरह की प्रॉपर्टी में निवेश करते तो आपने लाखों लोगों को देखा होगा, लेकिन चीन की एक महिला ने ऐसी चीज में पैसा लगाया जिसकी जरूरत दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. चीन की इस महिला ने 20 लाख डॉलर यानी करीब 19.36 करोड़ रुपये खर्च करके 196 पार्किंग खरीद ली. सुनने में भले ही यह अजीब इंवेस्टमेंट लगेगा, लेकिन यह काफी स्मार्ट फैसला साबित हुआ. आज इस महिला की हर महीने लाखों रुपये में कमाई हो रही है.

चीन के हुनान प्रांत की रहने वाली महिला ने इस पार्किंग को अब किराये पर देना शुरू कर दिया है और इसमें से कुछ पार्किंग दोगुनी से भी ज्यादा कीमत पर बेचने का भी सौदा कर लिया है. महिला ने पार्किंग में पैसा लगाया तो कई लोगों ने इसे नुकसान का सौदा बताया था, लेकिन आज यह काफी मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. हुनान टीवी के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट साल 2018 में पूरा हो गया था और तब ज्यादातर लोग इसमें निवेश करने के इच्छुक नहीं थे. उनका जोर फ्लैट और अन्य प्रॉपर्टी में निवेश पर था, लेकिन इस महिला ने भविष्य की जरूरत को समझा और पार्किंग में निवेश किया.

प्रोजेक्ट का 40 फीसदी खरीद लिया
महिला ने 196 पार्किंग स्पेस के साथ प्रोजेक्ट का 40 फीसदी हिस्सा खुद खरीद लिया. इसके लिए 1.4 करोड़ युआन यानी करीब 20 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान किया. जो डेवलपर इस प्रोजेक्ट को बना रहा था, उसे पैसों की तंगी थी और महिला के साथ डील फाइनल कर लिया. जब महिला ने पार्किंग स्पेस खरीदा, तब यह इलाका डेवलप नहीं था कि जल्द ही वहां मॉल, स्कूल और असप्ताल सहित तमाम सुविधाएं विकसित हो गईं और इसका फायदा मिला. आज इस जगह पर पार्किंग की डिमांड काफी बढ़ गई है.

कितनी हो रही हर महीने कमाई
इस इलाके में पार्किंग की डिमांड बढ़ने पर महिला ने अपनी जगह को किराये पर देना शुरू कर दिया है और साल 2018 में जिस कीमत पर वहां पार्किंग किराये पर मिलती थी, आज उससे दोगुनी कीमत पर दे रही है. महिला को एक पार्किंग से महीनेभर में 7,258 रुपये किराया मिलता है. इस लिहाज से 192 पार्किंग का किराया जोड़ा जाए तो करीब 14 लाख रुपये होगा. इसका मतलब है कि आज इस महिल को हर महीने करीब 14 लाख रुपये की कमाई होती है. इलाके के लोगों ने जब इस महिला से किराया घटाकर 4,334 रुपये करने के लिए कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया.

80 फीसदी बढ़ गई कीमत
महिला को पार्किंग से सिर्फ किराया ही नहीं मिल रहा, बल्कि इसे बेचने का सौदा भी खरीद कीमत से 80 फीसदी ज्यादा पर हो रहा है. आज इस पार्किंग की कीमत 15 हजार डॉलर यानी करीब 14.52 लाख रुपये है और उन्हें 80 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हो रहा है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने महिला के इस निवेश को खत्म करने के लिए कोर्ट में अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने साफ इनकार कर दिया और महिला के पक्ष में फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि सभी को पार्किंग स्पेस खरीदने का मौका मिला था, लेकिन यह जोखिम सिर्फ महिला ने उठाया तो आज उसे मुनाफा कमाने से नहीं रोका जा सकता है.



Source link