क्या है बांस की सीढ़ी और पैरों में चप्पल का खेल? इलेक्ट्रीशियन को क्यों नहीं लगता करंट, जानिए सुरक्षा के टिप्स

क्या है बांस की सीढ़ी और पैरों में चप्पल का खेल? इलेक्ट्रीशियन को क्यों नहीं लगता करंट, जानिए सुरक्षा के टिप्स


Last Updated:

Bahraich News: काम के दौरान अक्सर लोग फेज और न्यूट्रल को लेकर भ्रमित रहते हैं. बिजली के तार में केवल फेज में ही करंट प्रवाहित होता है, न्यूट्रल में नहीं. टेस्टर से जांच करने पर जिसमें लाल बत्ती जलती है, वही फेज होता है और उसे छूने पर करंट लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है.

Top Deals Inside

बहराइच: ​घरों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली की छोटी-मोटी खराबी होना आम बात है, लेकिन जरा-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. अक्सर लोग जाने-अनजाने में बिना किसी सुरक्षा के बिजली के उपकरणों या तारों को छू लेते हैं. बिजली के काम के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और इलेक्ट्रीशियन किस तकनीक का उपयोग कर हादसों से बचते हैं, इस पर लोकल 18 ने 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ इलेक्ट्रीशियन राहुल जी से खास बातचीत की.

​राहुल जी ने बताया कि अपने 15 साल के लंबे करियर में उन्हें 100 से अधिक बार बिजली के छोटे-मोटे झटके करंट लग चुके हैं. उन्होंने बताया कि काम के दौरान अक्सर लोग फेज और न्यूट्रल को लेकर भ्रमित रहते हैं. बिजली के तार में केवल फेज में ही करंट प्रवाहित होता है, न्यूट्रल में नहीं. टेस्टर से जांच करने पर जिसमें लाल बत्ती जलती है, वही फेज होता है और उसे छूने पर करंट लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है.

​चप्पल पहनना क्यों है अनिवार्य?
​इलेक्ट्रीशियन राहुल जी के अनुसार, बिजली का काम करते समय हमेशा सूखी फाइबर चप्पल पहनना अनिवार्य है. जमीन और नमी में हमेशा प्राकृतिक अर्थ मौजूद रहता है. यदि कोई व्यक्ति नंगे पांव जमीन पर खड़ा होकर फेज तार को छूता है, तो शरीर के जरिए सर्किट पूरा हो जाता है और तेज करंट लगता है. ​चप्पल पहनने से शरीर और जमीन के बीच का संपर्क अर्थिंग टूट जाता है, जिससे करंट शरीर में नहीं दौड़ता. बस ध्यान रहे कि चप्पल में लोहे या अन्य धातु की कोई कील या पत्ती न हो.

​बांस की सीढ़ी और डंडे का रहस्य
​बिजली विभाग के कर्मचारी या लाइनमैन हमेशा बांस की सीढ़ी और बांस के डंडों का ही उपयोग करते हैं. इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि बांस एक ऐसी लकड़ी है जो पूरी तरह सूखी रहती है और उसमें नमी रोकने की क्षमता होती है. लोहे या अन्य धातुओं की सीढ़ी में करंट तेजी से फैलता है, जबकि सूखा बांस बिजली का कुचालक होता है.

​दूसरों को ज्यादा करंट क्यों लगता है?
अक्सर देखा जाता है कि एक ही तार से दो अलग-अलग लोगों को करंट लगने पर एक को कम और दूसरे को बहुत तेज झटका लगता है. राहुल जी ने स्पष्ट किया कि जिसे ज्यादा करंट लगता है, उसे जमीन, नमी या किसी धातु के माध्यम से दोहरी अर्थिंग मिल जाती है, जिससे करंट का प्रभाव बढ़ जाता है.

​घरेलू सुरक्षा के लिए मुख्य सावधानियां
घर में कहीं भी शॉर्ट सर्किट या चिंगारी दिखने पर तुरंत मेन स्विच या एमसीबी गिरा दें. ऐसा न करने पर पूरे घर में आग लग सकती है और घर के सदस्य या बच्चे कभी भी नंगे पांव स्विच बोर्ड, प्लग या एमसीबी को न छुएं. ​गीली चप्पल का प्रयोग न करें, काम शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपकी चप्पलें पूरी तरह सूखी हों. बिजली के काम के लिए फाइबर या रबर की चप्पल ही सबसे सुरक्षित मानी जाती है. बिजली से जुड़ी किसी भी बड़ी समस्या के लिए स्वयं जोखिम न उठाएं और हमेशा किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की ही मदद लें.



Source link