Last Updated:
Onion juice for hair : क्या आप भी बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं. क्या आपको पता है कि ये बालों और स्कैल्प को कई नुकसान भी पहुंच सकता है. लोकल 18 ने इस बारे में देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी से बात की. वे बताते हैं कि बालों पर प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले सही तरीके और सीमित मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसे सीधे त्वचा पर लगाने से सिर में तेज जलन, खुजली, लाली और सूखापन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ज्यादा उपयोग से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं. बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.
देहरादून. प्याज के रस का इस्तेमाल बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सही तरीके और सीमित मात्रा में उपयोग न करने पर बालों और स्कैल्प को कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं. इसमें सल्फर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो सेंसिटिव स्कैल्प वाले लोगों के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है. प्याज का रस सीधे लगाने से सिर में तेज जलन, खुजली, रेडनेस और स्कैल्प के ड्राई होने की समस्या हो सकती है. अत्यधिक और बार-बार इस्तेमाल से बाल की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल मजबूत होने के बजाय और तेजी से झड़ने लगते हैं. इसकी तेज और जिद्दी गंध कई दिनों तक बालों से नहीं निकलती, जिससे सिरदर्द और असुविधा हो सकती है.
लोकल 18 से देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी बताते हैं कि बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है, लेकिन इसके सही तरीके और सीमित मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. बिना सावधानी के इसका उपयोग करने पर बालों और स्कैल्प को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. प्याज के रस में सल्फर यौगिकों की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो संवेदनशील स्कैल्प वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. इसे सीधे त्वचा पर लगाने से सिर में तेज जलन, खुजली, लाली और सूखापन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अत्यधिक उपयोग से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल मजबूत होने के बजाय तेजी से झड़ने लगते हैं.
पैच टेस्ट क्यों जरूरी
डॉ. सिद्दीकी बताते हैं कि कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी या कांटेक्ट डर्माटाइटिस होता है. प्याज में मौजूद सल्फर और दूसरे तत्वों के कारण कई बार हेयर फॉल रुकने के बजाय और बढ़ जाता है और फ्लीकी डैंड्रफ की समस्या भी हो सकती है. इसकी तेज और जिद्दी गंध कई दिनों तक बालों से नहीं निकलती, जिससे सिरदर्द और असुविधा महसूस हो सकती है. ऐसे में किसी भी नए नुस्खे को आजमाने से पहले अपनी स्किन और हेयर टाइप को समझना जरूरी है. त्वचा की संवेदनशीलता की जांच के लिए हमेशा शरीर के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. प्याज के रस से होने वाले नुकसान से बचने के लिए इसे हमेशा वर्जिन कोकोनट ऑयल या किसी दूसरे माइल्ड कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए.
इनके लिए ज्यादा घातक
डॉ. सिद्दीकी कहते हैं कि अगर आपके स्कैल्प पर पहले से कोई घाव, डैंड्रफ या संक्रमण मौजूद है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के प्याज के रस का उपयोग करने से बचना चाहिए. सभी को इससे फायदा पहुंचे, यह जरूरी नहीं है, इसलिए किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या होने पर किसी विशेषज्ञ या त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें.