एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कैसे खतरा? चीन में बैन
Last Updated:
Starlink News: अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क अपने बयानों को लेकर अक्सर ही विवादों में बने रहते हैं. एक बार उन्होंने ऐसी बात कही है, जिसको लेकर चर्चाएं आम हो गई हैं. स्टारलिंक को अभी तक भारत ने सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं दिया है, जिससे लेकर वे हताशा में अनाप-शनाप आरोप लगाने लगे हैं.
स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क के बयान ने नई बहस छेड़ दी है. (फाइल फोटो/Reuters)
Starlink News: अमेरिका के नामी उद्योगपति एलन मस्क के लिए विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा आरोप लगाया है, जिसकी गंभीरता के बारे में शायत मस्क को ही ठीक से पता नहीं है. दरअसल, उनकी सैटेलाइट आधारित मोबाइल कंपनी स्टारलिंक कंपनी को भारत में ऑपरेट करने के लिए सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं मिल सका है. नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट बेस्ड कंपनी स्टारलिंक को अभी तक ऑपरेशन की अनुमति नहीं मिली है. इसको लेकर एलन मस्क बौखला गए हैं. उनका कहना है कि उनकी कंपनी ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया, लेकिन ऑपरेशन की अनुमति अभी तक नहीं मिली है. हालांकि, एलन मस्क यह भूल गए कि किसी भी देश के लिए उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे अहम और सर्वोपरि होता है. स्टारलिंक किसी भी देश की नेशनल सिक्योरिटी के लिए कितना बड़ा खतरा है, यह बात रूस-यू्क्रेन युद्ध में भी साबित हो चुकी है. इसके अलावा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास ऐसा वाकया हुआ था, जिससे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.