Bigg Boss 20: राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए किसने मारी बाजी कौन बना नया कैप्टन


Last Updated:

Bigg Boss 20 Latest Episode: बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क और राशन को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. लव गिल के एक खास फैसले ने घर का पूरा समीकरण बदल दिया, जिससे घर को नया कैप्टन मिला. जानिए शो की सभी ताजा अपडेट और अंदर की खबरें.

Top Deals Inside

राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए कौन बना नया कैप्टन Zoom

बिग बॉस 20 लेटेस्ट अपडेट (फोटो साभार-@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है. राशन बचाने के चक्कर में बिग बॉस ने ऐसा बड़ा ट्विस्ट ला दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. लव गिल के एक फैसले ने पूरे घर का समीकरण ही बदल दिया और आखिरकार घर को नया कैप्टन मिल गया. लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल राशन टास्क जीत जाती हैं और उन्हें घरवालों को अलग अलग नंबर देने का स्पेशल राइट मिलता है. लव खुद को नंबर एक पर रखती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को उनकी प्रायोरिटी के हिसाब से नंबर देती हैं.

इसके बाद बिग बॉस ट्विस्ट लाते हैं और लव के सामने शर्त रखते हैं कि अगर वह कनिका को कैप्टन बनाती हैं तो 35 प्रतिशत राशन वापस मिलेगा और अगर आसिफ खान को कैप्टन चुनती हैं तो 25 प्रतिशत राशन रीस्टोर होगा. लव इसके बाद आसिफ खान को चुनती हैं जिससे घर में नया कैप्टन मिल जाता है.

कनिका और लव के बीच हुई बहस

टास्क के दौरान कनिका और लव गिल के बीच जमकर तकरार देखने को मिलती है. लव जब आसिफ को कैप्टन चुनकर राशन कम होने की बात करती हैं, तब आम्रपाली बीच में आ जाती हैं. आम्रपाली कहती हैं कि जो लोग दूसरों के चेहरे पर कमेंट करते हैं, वे कैप्टन बनने के काबिल नहीं हैं. इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस होती है और माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है.

View this post on Instagram





Source link