Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: 10 अक्टूबर 2026 को मीन राशि वालों के लिए पितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या पर मिला-जुला दिन रहेगा. पुराने मतभेद दूर होने के साथ रिश्तों में मिठास आएगी.
Aaj Ka Meen Rashifal: 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन साबित होने वाला है. शनिवार को शनि देव मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे और चंद्रमा कन्या राशि में ही संशरण करेंगे. चंद्रमा के सातवें भाव में होने से जीवनसाथी व्यापारिक साझेदारी प्रिय जनों के साथ बातचीत में खास ध्यान देना होगा. हालांकि, शनिवार को पितृ मोक्ष अमावस्या भी है तो ऐसे में आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी तर्पण श्रद्धा और दान कम जैसी चीज करना चाहिए जिससे आपका जीवन खुशहाल होगा.
सागर के ज्योतिष आचार्य पंडित दीपक पटेरिया बताते हैं कि 10 अक्टूबर को केवल शनिवार नहीं है बल्कि इस दिन पितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या होने का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है. ऐसे में आप भावुकता भी रह सकते है, मीन राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई और पुराने मतभेद दूर करने वाला हो सकता हैं. मीन राशि वालों के लिए शुभ अंक 3 और 21 है, शुभ रंग सुनहरा -पीला , शुभ दिशा उत्तर पूर्व हैं.
व्यापार
व्यापार के क्षेत्र में आप जितनी मेहनत करेंगे वैसे परिणाम देखने को मिलेंगे लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा. इसके अलावा सप्ताह का आखिरी दिन होने की वजह से मीन राशि वालों के ऊपर करियर हो या व्यापार काम की अधिकता का दबाव हो सकता है. आज के दिन आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी. दूसरे लोगों पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें. इसके साथ ही अगर आप कोई निवेश से संबंधित डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसके नियमों को समझे पारदर्शिता अपनाए सचेत रहने की जरूरत होगी.
सेहत
मीन राशि वालों के लिए स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. पेट से संबंधित परेशानी आ सकती है और अत्यधिक भाग दौड़ होने से शरीर में थकान खा सकती है. पारिवारिक कलह या अतिरिक्त कामों की जिम्मेदारी आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. शरीर कुछ थका-थका सा रहेगा. इसलिए भरपूर पानी पीते रहें और आराम पर भी ध्यान दें.
लव लाइफ
मीन राशि वालों के आज धैर्य और विनम्र की परीक्षा होगी, परिवार में पुराने विवाद फिर से उग्र रूप ले सकते हैं. ऐसे में आपकी तरफ से कोई तत्काल प्रतिक्रिया देने से बचना होगा, सोच समझकर विनम्र भाषा शैली का उपयोग करें. आज के दिन आपके लिए मौन रहना ही सबसे बड़ा उपाय होगा. घर के बड़े बुजुर्गों और जीवनसाथी की सलाह का आदर करना है जिसकी वजह से मन शांत रहेगा और तनाव दूर होगा. मीन राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई और पुराने मतभेद दूर करने वाला रह सकता है.
आज का उपाय
शनिचरी अमावस्या होने की वजह से पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि स्त्रोत के पाठ करें हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा बजरंग बाण हनुमान अष्टक के पाठ करें. हनुमान जी को चना-गुड़ का भोग लगाएं, अकौवा के पत्ते पर राम-राम लिखकर माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाए, जरूरतमंद लोगों को काले तिल का दान करना है.