MP-CG TOP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर, दुर्ग में दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

MP-CG TOP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर, दुर्ग में दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन


MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार दौरे पर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के गयाजी और बोधगया के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 9 बजे भोपाल से रवाना होकर 10:45 बजे बोधगया पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाजापुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होंगे। शाम 4:45 बजे भोपाल लौटेंगे।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर JCCJ का प्रदर्शन आज
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध रैली निकालेगी. प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे सुभाष स्टेडियम से रैली शुरू होकर शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक पहुंचेगी.

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे. टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर शाम 4 बजे से टिकटजेनी ऐप पर शुरू होगी. टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपए है. एक यूजर अधिकतम 6 टिकट खरीद सकेगा.

12 अक्टूबर को आएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अक्टूबर को रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान वे रायपुर-कुरुद और रायपुर-रावघाट के बीच चलने वाली दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. समारोह में करीब 1600 आरपीएफ जवान शामिल होंगे. दौरे को लेकर रेलवे स्टेशन और वर्कशॉप ग्राउंड में तैयारियां तेज हैं.

नवजात शिशु चोरी की झूठी कहानी का खुलासा
बेमेतरा के जेवरा-एस गांव में नवजात शिशु चोरी की झूठी शिकायत का पुलिस ने खुलासा किया. जांच और मेडिकल परीक्षण में महिला के गर्भवती होने या प्रसव की पुष्टि नहीं हुई. परिवार के सामने गलत साबित होने से बचने के लिए महिला ने बच्चा चोरी होने की कहानी बनाई थी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 217 के तहत कार्रवाई की.

पण्डो समाज की मांग पूरी, तीन प्री-मैट्रिक छात्रावासों का शुभारंभ
रामानुजगंज और डिण्डो में पण्डो समाज के लिए तीन प्री-मैट्रिक छात्रावास शुरू किए गए. करीब 10 महीने पुरानी मांग पूरी होने पर समाज ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार जताया. मंत्री ने कहा कि छात्रावासों से बच्चों, खासकर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और समाज के उत्थान के प्रयास जारी रहेंगे.

पण्डो समाज की मांग पूरी, तीन प्री-मैट्रिक छात्रावासों का शुभारंभ
रामानुजगंज और डिण्डो में पण्डो समाज के लिए तीन प्री-मैट्रिक छात्रावास शुरू किए गए. करीब 10 महीने पुरानी मांग पूरी होने पर समाज ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार जताया. मंत्री ने कहा कि छात्रावासों से बच्चों, खासकर बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और समाज के उत्थान के प्रयास जारी रहेंगे.

दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
दुर्ग पुलिस ने दुर्गोत्सव और गरबा आयोजकों की बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात, अग्नि सुरक्षा और ध्वनि नियंत्रण के निर्देश दिए. बैठक में 150 से अधिक आयोजक शामिल हुए। पुलिस ने भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, आपातकालीन निकासी और एम्बुलेंस और दमकल के लिए रास्ता खुला रखने की अपील की.

रिसॉर्ट में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा गांव स्थित रिसॉर्ट में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 5 ऐसी, 2 फ्रिज, 4 गीजर और चोरी में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की गई है.

पेंड्रा में 52 हाथियों के दल की मौजूदगी, ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
पेड्रा-मरवाही और पसान क्षेत्र में 52 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. हाथियों से फसलों को नुकसान हो रहा है. वन विभाग की टीम तैनात है और मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक आवागमन भी बाधित रहा.



Source link