Last Updated:
Petrol-Diesel Latest Rate: क्रूड ऑयल लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है. देश के अधिकतर शहरों में भी पेट्रोल भी 100 रुपये लीटर के पार ही है. दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर और भोपाल में 114.52 रुपये है. आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव मिल रहा है, जानिए…
हर सुबह छह बजे तेल कंपनियां तेल के रेट जारी करती हैं.
नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच इस साल फरवरी में युद्ध छिड़ने के बाद से क्रूड ऑयल का भाव आसमान पर है. आज भी इसमें तेजी आई है और ब्रेंट क्रूड 0.14 फीसदी बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. क्रूड महंगा होने से तेल विपणन कंपनियों पर दबाव बढ़ता है. कंपनियां एक बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा भी चुकी हैं. अब लंबे समय से तेल के भाव स्थिर हैं. आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल जहां 102.12 रुपये लीटर मिल रहा है, वहीं भोपाल में इसका भाव 114.57 रुपये है.
राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट आज ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. XG ₹101.17 लीटर मिलेगा. फरीदाबाद में आज पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 बिक रहा है.
लखनऊ, पटना और भोपाल पेट्रोल डीजल रेट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है.
चंडीगढ़ देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट
चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. यहां XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल के शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज मिलेगा.