रूस से डीजल खरीदेगा US, पुतिन ने किया अहसान, किस मुंह से ज्ञान देंगे ट्रंप?
Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ग्लोबल मार्केट में लाखों टन डीजल की सप्लाई करने पर सहमत हुए हैं. ट्रंप को उम्मीद है कि इससे अमेरिका में ईंधन की कीमतें घटेंगी और मिडटर्म चुनाव से पहले उन्हें राजनीतिक राहत मिलेगी. हालांकि, ऊर्जा विशेषज्ञों ने इसके असर को सीमित बताया है. वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि ये तो सीधा अमेरिका का डबल स्टैंडर्ड है. क्योंकि अभी तक वह रूसी तेल खरीदने पर भारत-चीन समेत अन्य देशों को धमकी देता रहा है.
पुतिन डीजल सप्लाई बढ़ाने को तैयार.
दुनिया को रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब किस मुंह से नसीहत देंगे. ट्रंप अब खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डीजल खरीद रहे हैं. ट्रंप का दावा है कि पुतिन ने ग्लोबल मार्केट में लाखों टन रूसी डीजल भेजने पर सहमति दी है, जिससे अमेरिका में ईंधन की कीमतें नीचे आ सकती हैं. लेकिन यहां कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है. जिस रूसी तेल कारोबार पर दबाव बनाने की नीति अमेरिका अपनाता रहा है, उसी से मिलने वाली डीजल सप्लाई को ट्रंप अपनी उपलब्धि की तरह पेश कर रहे हैं. ट्रंप का इससे खुश होना तय है, क्योंकि यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने है. ईरान युद्ध के बाद महंगे डीजल-पेट्रोप के कारण ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी के माथे पर चिंता है.