घर में रखी पुरानी साड़ी और चादर आएंगी काम, इन 5 DIY आइडिया से बनाएं खूबसूरत पर्दे, मिलेगा नया लुक!

घर में रखी पुरानी साड़ी और चादर आएंगी काम, इन 5 DIY आइडिया से बनाएं खूबसूरत पर्दे, मिलेगा नया लुक!


Last Updated:

घर को नया लुक देने के लिए हमेशा महंगे पर्दे खरीदना जरूरी नहीं है। घर में रखी पुरानी साड़ी, चादर और कपड़ों का इस्तेमाल करके अपनी पसंद के डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। इससे पुराने सामान का दोबारा उपयोग होगा और घर की सजावट पर खर्च भी कम होगा.

Top Deals Inside

घर में पुरानी साड़ी, चादर और दूसरे कपड़े लगभग हर किसी के पास मिल जाते हैं। कई बार ये सामान अलमारी या घर के किसी कोने में पड़ा रहता है और धीरे-धीरे जगह घेरने लगता है। अगर आपके घर में भी ऐसी पुरानी साड़ी या चादर रखी है, तो उसे फेंकने के बजाय उससे खूबसूरत पर्दे तैयार कर सकते हैं. थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी से पुराने कपड़ों को नया रूप दिया जा सकता है. इससे घर की सजावट भी बदल जाएगी और नए पर्दे खरीदने पर होने वाला खर्च भी बच सकता है.

पुरानी साड़ी से पर्दे बनाना सबसे आसान और खूबसूरत तरीकों में से एक है। साड़ी पर पहले से ही आकर्षक प्रिंट, कढ़ाई या सुंदर बॉर्डर होता है, इसलिए इसे ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती। सबसे पहले खिड़की या दरवाजे की लंबाई और चौड़ाई नाप लें. इसके बाद साड़ी को जरूरत के अनुसार काटकर किनारों पर सिलाई कर दें, ताकि कपड़ा उधड़े नहीं। साड़ी का बॉर्डर पर्दे के नीचे या किनारों पर रखा जा सकता है। इस तरह साधारण कमरे को भी नया और आकर्षक लुक दिया जा सकता है.

अगर आपके पास अच्छी हालत में सूती चादर या बड़ी बेडशीट है, तो उससे भी सुंदर पर्दे बनाए जा सकते हैं। इसके लिए चादर को खिड़की या दरवाजे के माप के अनुसार काटें और चारों तरफ सिलाई कर दें। ऊपर की तरफ कपड़े को मोड़कर नेफा बना सकते हैं, जिसमें पर्दे की रॉड डालने की जगह हो। चाहें तो रिंग लगाकर भी पर्दा तैयार कर सकते हैं. हल्के रंग की चादर से बने पर्दे कमरे को साफ-सुथरा और सादा लुक देते हैं। कपड़ा पतला हो तो उसे दोहरा करके इस्तेमाल किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप घर में कुछ अलग डिजाइन चाहते हैं, तो दो या तीन पुरानी साड़ियों को मिलाकर पर्दे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग रंगों और प्रिंट वाली साड़ियों को चुनें। खिड़की के माप के अनुसार कपड़े के टुकड़े काटकर उन्हें अपनी पसंद के पैटर्न में जोड़ें। उदाहरण के लिए, बीच में एक रंग का कपड़ा और दोनों तरफ दूसरे रंग की पट्टियां लगाई जा सकती हैं. साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर का इस्तेमाल किनारों पर करने से पर्दा और आकर्षक दिखेगा। इस तरीके से पुराने कपड़ों से बिल्कुल अलग डिजाइन तैयार किया जा सकता है।

अगर आप कपड़े के पर्दों से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो कॉटन की रस्सी से मैक्रमे स्टाइल का सजावटी पर्दा तैयार कर सकते हैं। इसमें रस्सियों को अलग-अलग गांठों और पैटर्न में बांधकर डिजाइन बनाया जाता है। नीचे की तरफ झालर भी रख सकते हैं। ऐसे पर्दे खिड़की, दरवाजे या घर के दो हिस्सों के बीच सजावटी डिवाइडर के रूप में अच्छे लगते हैं। इसके लिए मजबूत कॉटन की रस्सी, एक लकड़ी की डंडी और गांठें लगाने की थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होती है। यह पर्दा पूरी तरह से रोशनी रोकने के बजाय सजावट के लिए ज्यादा उपयुक्त रहता है

अगर पुराने पर्दे इस्तेमाल करने लायक हैं, लेकिन उनका लुक साधारण हो गया है, तो उन्हें बदलने की जगह सजाया जा सकता है. पर्दे के नीचे या बीच में सुंदर लेस की पट्टी लगाएं। चाहें तो किनारों पर अलग रंग की लेस लगाकर भी डिजाइन बना सकते हैं. इससे साधारण पर्दा भी आकर्षक दिखने लगता है। वहीं, सजावटी दरवाजे के लिए मजबूत धागों में लकड़ी या प्लास्टिक के मोती पिरोकर बीडेड पर्दा तैयार किया जा सकता है। अलग-अलग रंगों और आकार के मोतियों से सुंदर पैटर्न बनाया जा सकता है। ध्यान रखें कि मोतियों वाला पर्दा छोटे बच्चों की

अनीता धोत्रे के मुताबिक, पुरानी साड़ी से आसानी से खूबसूरत पर्दे तैयार किए जा सकते हैं. साड़ी में पहले से मौजूद सुंदर बॉर्डर, प्रिंट और डिजाइन पर्दे को आकर्षक बना देते हैं। कमरे के रंग और सजावट के हिसाब से साड़ी का चुनाव करें. इसके बाद सही माप लेकर कपड़े की कटिंग करें और किनारों पर सिलाई कर दें. साड़ी का बॉर्डर नीचे या दोनों तरफ लगाने से पर्दे की सुंदरता और बढ़ जाती है.

घर को नया लुक देने के लिए हमेशा महंगे पर्दे खरीदना जरूरी नहीं है। घर में रखी पुरानी साड़ी, चादर और कपड़ों का इस्तेमाल करके अपनी पसंद के डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं. इससे पुराने सामान का दोबारा उपयोग होगा और घर की सजावट पर खर्च भी कम होगा। पर्दे बनाने से पहले कपड़े को अच्छी तरह धो लें, उसका माप सही रखें और रॉड या रिंग के हिसाब से सिलाई करें. थोड़ी सी मेहनत से पुराने कपड़े भी आपके घर की सजावट का खूबसूरत हिस्सा बन सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link