छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को क्यों मिली हार? कद्दावर नेता ने खोला पार्टी का काला चिट्ठा


Last Updated:

Charan Das Mahant: छत्तीसगढ़ में साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था. तब बीजेपी ने सत्ता हासिल की थी. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत ने बताया है कि साल 2023 में कांग्रेस के सभी नेता एकजुट नहीं थे और बंटे हुए थे. इसी वजह से कांग्रेस को हार मिली है.

Top Deals Inside

छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनावों में कांग्रेस को क्यों मिली हार? खुल गया सारा राजZoom

चरण दास महंत ने बताई पार्टी की हार की वजह

Jadalpur News: छत्तीसगढ़ में इस समय कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है. साल 2023 में ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में दोबारा सरकार बना सकती है. लेकिन ऐन मौके पर बाजी पलट गई और आदिवासी इलाकों में बीजेपी को जमकर वोट पड़ा. इसका फायदा उसे मिला. फिर बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौट आई. तब हार कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए एक बड़ा झटका मानी गई थी. अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कद्दावर नेता चरण दास महंत ने कांग्रेस की हार की वजह बताई है.

साल 2023 में विधानसभा चुनाव क्यों हार गई थी कांग्रेस?
चरण दास महंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार की वजह मुख्य रूप से एक नहीं थी. सभी अलग-अलग बंटे हुए थे. तभी चुनाव में हार हुई है. कोशिश यही थी कि सभी वर्गों के लिए काम किए जाए और आदिवासियों को उनका हक दिया जाए. लेकिन पार्टी के अंदर कौन आ गया और हमारे बीच क्या कमजोरी पैदा हो गई? साथ ही सब बड़े-बड़े सपने भी देखने लगे. सभी एक नहीं थे. सब अलग-अलग हो गए थे. यही हार की वजह बनी. साल 2023 में सभी कांग्रेसी एक नहीं थे.

अब चरणदास महंत ने दिया जीतने का मंत्र
चरणदास महंत ने कहा कि सभी सतर्क रहे और एकजुट होकर रहे. तभी आने वाले चुनाव जीत सकते हैं. लेकिन अब सब एक हो गए हैं और पूरी ताकत से एक होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत कर सरकार बनाएंगे.

साल 2023 में बीजेपी ने हासिल किया था पूर्ण बहुमत
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 35 सीटों पर सिमट गई थी. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने कुल 54 सीटें जीती थीं. इसके बाद सूबे में मुख्यमंत्री की कुर्सी विष्णु देव साय को मिली थी. इसके अलावा बीजेपी ने अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया.



Source link