IND A vs AUS A: दूसरे वनडे में भी इंडिया ए की बल्लेबाजी फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया ए ने 69 रन से हराकर जीती सीरीज


होमखेलक्रिकेट

दूसरे ODI में भी इंडिया ए की बैटिंग फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया ए ने 69 रनों से हराया

Last Updated:

तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को 69 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. लगातार दूसरे मैच में इंडिया ए की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, जिसके कारण इंडिया ए 276 रनों के जवाब में 206 रनों पर सिमट गई.

Top Deals Inside

दूसरे ODI में भी इंडिया ए की बैटिंग फ्लॉप, ऑस्ट्रेलिया ए ने 69 रनों से हरायाZoom

ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को हराया (फोटो-Cricket Association Puducherry)

नई दिल्ली: सैम कॉन्स्टास और जोस फिलिप की अर्धशतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को दूसरे वनडे में 69 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ए ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 275 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारतीय टीम 45.2 ओवर में 206 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए की शुरुआत बहुत खराब रही. खास तौर पर टीम की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. साई सुदर्शन (12), देवदत्त पडिक्कल (1) और रुतुराज गायकवाड़ ने शुरू में ही अपना विकेट गंवाकर टीम को मुश्किल में डाल दिया. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार ने जरूर कुछ देर के लिए पारी संभालने का काम किया, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया.पाटीदार 81 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा 9वें नंबर पर अनुकूल रॉय 40 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे

ऑस्ट्रेलिया ए ने की कसी हुई गेंदबाजी

इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की गेंदबाजी भी धारदार रही. ऑस्ट्रेलिया ए की तरफ से सबसे ज्यादा स्पेंसर जॉनसन ने 8 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा राइली मेरेडिथ और तनवीर सांघा के खाते में भी 2-2 विकेट आए, जबकि बेन ड्वारशुइस, निखिल चौधरी और मिचेल ओवेन के खाते में एक-एक विकेट आया.

ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग रही दमदार

इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ए की बल्लेबाजी दमदार रही. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सैम कॉन्स्टास और जोस फिलिप ने अर्धशतकीय पारी खेली. कॉन्स्टास ने 88 गेंदों में 67 रनों का योगदान दिया, जबकि फिलिप ने 58 गेंद में 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नाथन मैकस्वीनी ने 39 गेंद में 32 रन बनाए, जबकि लचलान शॉ ने 25 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही.

गेंदबाजी में इंडिया ए की तरफ से सबसे ज्यादा अरशद खान ने 3 विकेट झटके. अरशद के अलावा यश ठाकुर के खाते में 2 विकेट आया, जबकि विपराज निगम, निशांत संधु, सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय ने भी एक-एक विकेट लिए.



Source link