Last Updated:
Tej Pratap Yadav News : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी पुराने बॉयफ्रेंड से चैट करती थीं और उसे ‘लव यू’ लिखने के साथ हार्ट इमोजी भी भेजती थीं. तेज प्रताप के मुताबिक, शादी के करीब तीन महीने बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे.
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी शादी और तलाक को लेकर बड़ा दावा किया है. तेजप्रताप यादव ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में अपनी पूर्व पत्नी के साथ रिश्तों में आई खटास और तलाक की वजहों पर खुलकर बात की. तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अपने पुराने बॉयफ्रेंड से चैट करती थीं और उन्हें ‘लव यू’ लिखने के साथ हार्ट इमोजी भी भेजती थीं. उन्होंने कहा कि उन दिनों को याद करके आज भी उनका दिल दहल जाता है.
तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान कहा कि शादी के करीब तीन महीने के भीतर ही उनके बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए थे. उनके मुताबिक, दोनों की सोच और जीवनशैली में काफी अंतर था. उन्होंने यह भी कहा कि शादी के समय वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे और उन्हें लगता था कि यह शादी दबाव में हुई थी. तेज प्रताप ने दावा किया कि घर में अक्सर विवाद होते थे. उनके मुताबिक, वह सुबह पूजा-पाठ करते थे, लेकिन उनकी पत्नी को यह पसंद नहीं था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर में देर रात तक पार्टी होती थी और कई बार विवाद के कारण उनका घर पर रुकने का मन नहीं करता था.
वीडियो साभार: सोशल मीडिया (X)
पुराने बॉयफ्रेंड से चैट करने का लगाया आरोप
तेज प्रताप यादव ने अपने दावे के समर्थन में एक घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक दिन वह विधानसभा से घर लौटे थे. जब वह बेडरूम में दाखिल हो रहे थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी को किसी लड़के से चैट करते देखा. तेज प्रताप के मुताबिक, वह व्यक्ति उनकी पत्नी का पुराना बॉयफ्रेंड था. उन्होंने दावा किया कि चैट में उनकी पत्नी उस व्यक्ति को ‘लव यू’ लिख रही थीं और हार्ट इमोजी भेज रही थीं. तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने दूर से ही यह सब देख लिया था.
बोले- झगड़े के दौरान वीडियो बनाता था
तेज प्रताप ने बातचीत में यह भी दावा किया कि जब उनके बीच झगड़ा होता था, तो वह चुपके से वीडियो बना लेते थे. उनके मुताबिक, बाद में उन्होंने इन वीडियो को कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश किया. उन्होंने कहा कि हर मामले में पुरुष ही गलत नहीं होता, महिला की भी गलती हो सकती है. हालांकि, ये सभी बातें तेज प्रताप यादव की ओर से लगाए गए आरोप हैं. कार्यक्रम में उनके बयान के आधार पर उनकी पूर्व पत्नी का पक्ष सामने नहीं आया है.
पुराने दिन याद कर आज भी होता है ट्रॉमा
तेज प्रताप यादव ने कहा कि उस दौर की घटनाओं को याद करके आज भी उनका दिल दहल जाता है. उन्होंने बताया कि झगड़े और विवादों के अनुभव का उन पर गहरा असर पड़ा है और ऐसी बातें याद आने पर उन्हें ट्रॉमा महसूस होता है. तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन और तलाक को लेकर सार्वजनिक रूप से कई बातें साझा की हैं. इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने ‘भोजपुरिया बवाल’ शो में अपनी शादी और निजी लाइफ को लेकर खुलकर बातचीत की थी.