गोल्ड जीतने वाले सुंदर को 75 लाख, मैच ना खेलने वाले को 3 करोड़, क्या है माजरा?
Last Updated:
meadl winner prize money: देश के लिए मेडल जीतने वाला कोई भी खिलाड़ी मान-सम्मान और पैसा डिसर्व करता है बस हैरानी तो तब होती है जब एक ही खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों देश के योगदान को राज्य सकार अलग अलग तराजू में रखकर तौलती है. ताजा मामला जापान के एशियन गेम्स में फाइनल की प्लेइंग एलेवन में खेले वॉशिंगटन सुंदर और एक भी मैच ना खेलने वाले विप्रज निगम की है.
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली क्रिकेट टीम के वॉशिंगटन सुंदर और विप्रज निगम पर पैसों की बारिश
नई दिल्ली. एशियन गेम्स 2026 खत्म हो चुका है और अब बारी मेडल जीतने वाले खिलाड़ियो पर पैसे की बारिश और मिलने वाले सम्मान की है. प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मुलाकात करने वाले हैं तो राज्य सरकार अपने अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करने में जुट गई है. तामिलनाडू ने क्रिकेट में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के वॉशिंगटन सुंदर को सम्मानित करने का फैसला किया तो उत्तर प्रदेश भी इससे पीछे नहीं है जहां पुरुष और महिला क्रिकेट टीम में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को भारी नकद राशि दी जाएगी.
देश के लिए मेडल जीतने वाला कोई भी खिलाड़ी मान-सम्मान और पैसा डिसर्व करता है बस हैरानी तो तब होती है जब एक ही खेल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों देश के योगदान को राज्य सकार अलग अलग तराजू में रखकर तौलती है. ताजा मामला जापान के एशियन गेम्स में फाइनल की प्लेइंग एलेवन में खेले वॉशिंगटन सुंदर और एक भी मैच ना खेलने वाले विप्रज निगम की है.
सुंदर को मिले 75 लाख तो विप्रज को 3 करोड़
जन नेता और अभिनेता विजय के मार्गदर्शन में चल रही तमिलनाडु सरकार ने भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के लिए 75 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने 3 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी. पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 2 विकेट लिए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी. सुंदर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया. वहीं एक भी मैच ना खेलने वाले विप्रज निगम को उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया. वो गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इस तरह एशियन गेम्स में क्रिकेट की सफलता के बाद वॉशिंगटन सुंदर विप्रज निगम को राज्य सरकारों से नकद इनाम देने की घोषणा की गई.
दीप्ति शर्मा को मिले 3 करोड़ रुपये
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 3 विकेट लिए. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 69 रन पर सिमट गई. यूपी पुलिस में डीएसपी की पोस्ट पर काबिज दीप्ति भारतीय महिला टीम के सेटअप का अहम हिस्सा है और सालों से टीम के ग्राफ को उपर ले जाने में अहम योगदान दे रही है.