Shani Amavasya 2026 Horoscope: शनि अमावस्या पर 5 राशिवाले रहें सावधान! कोई देगा धोखा या खुलेगा राज, जानें नकारात्मक असर


Last Updated:

Shani Amavasya 2026 Horoscope: शनि अमावस्या 10 अक्टूबर शनिवार को है. शनि अमावस्या के दिन मेष समेत 5 राशिवालों को सावधान रहना चाहिए. इन लोगों को क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं, वहीं कोई धोखा दे सकता है या कोई राज की बात सार्वजनिक कर सकता है.

Top Deals Inside

शनि अमावस्या पर 5 राशिवाले रहें सावधान! कोई देगा धोखा या खुलेगा राज, जानें असरZoom

शनि अमावस्या का 5 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव. (Photo: AI)

Shani Amavasya 2026 Horoscope: 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या है. इस दिन शनिदेव की पूजा करते हैं और शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करते हैं. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलती है, जबकि इनके जुड़े कष्ट मिटते हैं. शनि अमावस्या के दिन 5 राशिवालों को सावधान रहना चाहिए, नहीं तो कोई उनको धोखा दे सकता है या फिर कोई गोपनीय बात सार्वजनिक हो सकती है. आइए जानते हैं शनि अमावरस्या के दिन किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

शनि अमावस्या 2026 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

मेष: शनि अमावस्या के दिन मेष राशि वालों को दूसरों से धोखा मिलने की आशंका है. कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपका लाभ उठा रहा है. दूसरों के प्रभाव में आकर आप गलत फैसले कर सकते हैं, इसलिए कोई भी निर्णय अपनी सोच से लें. निवेश के मामले में भी दूसरो पर भरोसा करने से बेहतर है कि स्वयं उसकी जांच पड़ताल करें.

कर्क: शनि अमावस्या के अवसर पर कर्क वालों को कोई भी बात शेयर करने में सावधानी रखनी चाहिए. आपकी कोई गोपनीय बात सामने आने का खतरा है. कोई राज खुल सकता है, इससे आप किसी विवाद में फंस सकते हैं. धूर्त लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में काम करने से आपको नुकसान होगा.

वृश्चिक: आपकी राशि के लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अलर्ट रहना चाहिए. वर्कप्लेस पर कोई व्यक्ति आपके खिलाफ बॉस को भड़का सकता है. आपको किसी के बारे में बहुत ही नापतौल कर बोलने की जरूरत है. बुरे लोगों की संगति से आपको हानि की आशंका है.

मकर: शनि अमावस्या पर मकर वाले स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं. मन को कमजोर न होने दें, वरना नकारात्मकता के भंवर में फंस सकते हैं. परिवार में अनबन की स्थिति बन सकती है. आपके अंदर क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. ऐसे में वाणी और व्यवहार ​पर नियंत्रण रखें. काम के प्रति ईमानदार रहें, नहीं तो नौकरी पर खतरा हो सकता है.y

मीन: शनि अमावस्या के अवसर पर मीन राशि के लोगों को अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा. मन के विकार और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं. इस समय में कोई नया काम न करें क्योंकि उसमें रुकावटें आने की आशंका है. ऐसे वक्त में आप अपने वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह ले सकते हैं.



Source link