Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, सिल्वर 3000 रुपये उछला, 22K गोल्ड का रेट कितना

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, सिल्वर 3000 रुपये उछला, 22K गोल्ड का रेट कितना


गोल्ड-सिल्वर के रेट में आज 9 अक्टूबर को तेजी आई है. सोने का भाव MCX पर 1555 रुपये उछलकर 151165 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चांदी का कीमत 3184 रुपये उछलकर 224417 रुपये पर ट्रेड कर रही है. इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो सोने की कीमत 1.21 फीसदी चढ़कर 4,207 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. चांदी का दाम 1.86 फीसदी उछलकर 60 डॉलर प्रति औंस पर है. आज आपके शहर में सोने की कीमत क्या है, ये खरीदारी से पहले चेक कर लें.

सोने का भाव आज कितना है?

देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,090 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये में मिल रहा है. वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,140 रुपये और 24 कैरेट की दर 1,49,590 रुपये है.

दूसरी ओर, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोना थोड़ा महंगा है. इन शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,240 रुपये और 24 कैरेट का रेट 1,49,690 रुपये दर्ज किया गया है. देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं. अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा भाव की जानकारी जरूर लें.

आज चांदी का रेट

आज देश के ज्यादातर शहरों में एक किलो चांदी का भाव 2,34,900 रुपये पर है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, चंडीगढ़ और नोएडा में यही रेट है. सिर्फ चेन्नई में कीमत ज्यादा ऊंची है. यहां एक किलो चांदी 2,45,000 रुपये मिल रही है. खरीदारों से पहले स्थानीय बाजार के लेटेस्ट रेट के साथ-साथ मेकिंग चार्ज भी चेक कर लें.

सोने की कीमतों में तेजी किस वजह से आई?

अमेरिकी डॉलर में मजबूती थमने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की मांग बढ़ी है. इससे पहले बुधवार को सोने की कीमत करीब दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी. डॉलर कमजोर होने से दूसरी करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है. वहीं, अमेरिका के 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में गिरावट आई है. इन दोनों वजहों से सोने को सपोर्ट मिला है.

हालांकि, आगे सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. इसकी वजह महंगाई को लेकर बनी चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मिडिल ईस्ट में सप्लाई बाधित होने के खतरे से महंगाई बढ़ने की आशंका है. अगर महंगाई का दबाव बढ़ता है, तो ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हो सकती है. इससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है. वहीं, दुनिया के सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की लगातार खरीदारी कीमतों को ज्यादा गिरने से रोक सकती है. ऐसे में निवेशकों की नजर डॉलर, बॉन्ड यील्ड, तेल की कीमतों और फेड के अगले फैसलों पर रहेगी.



Source link