Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 9 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और खासकर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है.ग्रहों की चाल में होने वाला छोटा सा बदलाव भी सभी राशियों पर अलग-अलग असर डालता है. किसी के लिए दिन अच्छा गुजरता है तो किसी को छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि,हस्ता नक्षत्र और इंद्र योग का खास संयोग बन रहा है.वहीं चंद्रमा आज कन्या राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में इसका सीधा असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिल सकता है. देवघर के तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है और कई मामलों में उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
भाई बहन के रिश्ते होंगे मजबूत
ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी बताते है की आज कन्या राशि वालों की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है. आपके काम को लोग नोटिस करेंगे और ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ हो सकती है. अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस आपके काम से खुश रहेंगे और आने वाले समय में प्रमोशन को लेकर भी बात आगे बढ़ सकती है. वहीं आज आपकी वाणी और व्यवहार भी लोगों को प्रभावित करेगा. यही वजह है कि जो रिश्ते पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर बिगड़े हुए थे, उन्हें सुधारने का मौका मिल सकता है. भाई-बहन के साथ भी संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी सदस्य की तरफ से अच्छी खबर भी मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा.
पूजा पाठ में लगेगा मन
आज का दिन भाग्य के लिहाज से भी कन्या राशि वालों के पक्ष में रहने वाला है. रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने में किस्मत का साथ मिल सकता है. पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में मन लगेगा. अगर काफी समय से कहीं आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना रहे हैं तो आज उसका प्लान भी बन सकता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज रोग, ऋण और शत्रु पक्ष पर भी विजय मिलने के योग हैं. यानी लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा. आज कुटुंब से लाभ मिल सकता है. हालांकि, आज धार्मिक कार्यों मे थोड़ा खर्च हो सकता है.
आज का शुभ और अशुभ समय
आज के दिन राहुकाल का भी ध्यान रखना जरूरी है. ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी बताते हैं कि सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12बजकर 46मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए. दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से दोपहर 03 बजकर 43 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. इस दौरान जरूरी और शुभ काम किए जा सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज, रिश्ते, परिवार और भाग्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. नौकरी में पहचान बढ़ सकती है. बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं और परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा.