Mithun Rashifal: करियर में मिल सकता है बड़ा मौका, शादी की बात आगे बढ़ाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Mithun Rashifal: करियर में मिल सकता है बड़ा मौका, शादी की बात आगे बढ़ाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 9 October: आश्विन मास की चतुर्दशी तिथि पर आज ब्रह्म योग का एक बेहद दुर्लभ और संवेदनशील संयोग बन रहा है. एक तरफ जहां ग्रहों की चाल और वक्रीय शुक्र के चलते मन में भटकाव, फिजूलखर्ची और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मिथुन राशि समेत अन्य जातकों के लिए यह समय आचरण और संयम की कड़ी परीक्षा का है. इस विशेष दिन क्या करें, किन गलतियों से बचें और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार के लिए कौन से उपाय अपनाएं, जानिए ज्योतिषाचार्य का पूरा विश्लेषण.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mithun Rashifal 9 October 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून: आज 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार आज चतुर्दशी तिथि है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चतुर्दशी तिथि और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है. चतुर्दशी और अमावस्या की तिथियों में प्राकृतिक रूप से ‘हाई टाइड’ (ज्वार-भाटा) की स्थिति बनती है, जिसका गहरा प्रभाव मानव मन और ऊर्जा पर भी पड़ता है. इसलिए आज के दिन किसी भी प्रकार के नए या अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने से बचना चाहिए. लोगों से अधिक मिलने-जुलने के बजाय एकांत में समय बिताना और किसी प्राकृतिक स्थल पर जाना या गंगा स्नान करना आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

वक्रीय शुक्र और पापकर्तरी योग, आचरण पर दें विशेष ध्यान
वर्तमान में शुक्र ग्रह वक्रीय स्थिति में हैं और उनके पीछे सूर्य देव विराजमान हैं, जिससे पापकर्तरी योग जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह समय वासना से जुड़े विचारों और मानसिक भटकाव से खुद को संभालने का है. जिस तरह पौराणिक काल में ऋषियों की तपस्या भंग करने के लिए मेनका को भेजा जाता था, ठीक वैसे ही इस समय आपके विचार आपको अपने मुख्य लक्ष्य से भटका सकते हैं. यदि आप अपने आचरण को शुद्ध रखेंगे और अपने काम पर फोकस करेंगे तो शुक्र शुभ फल देगा, अन्यथा आचरण बिगड़ने पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मिथुन राशि के लिए विशेष चेतावनी, आंतरिक शांति पर दें जोर
विशेष रूप से मिथुन राशि के जातकों को इस समय अत्यंत सावधान रहने की सलाह दी गई है. मिथुन राशि वालों को जुआ, सट्टा, लॉटरी और विवाहेतर संबंधों (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) जैसी चीजों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस दौरान बाहरी दुनिया की चिंता छोड़कर अपनी आंतरिक शांति पर ध्यान केंद्रित करना अधिक फलदायी रहेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ब्रह्म योग विस्तार का प्रतीक है, इसलिए यदि आप आज के दिन मेडिटेशन (ध्यान) करते हैं तो आपकी कुंडली के खाली भाव प्राकृतिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा से भरने लगेंगे.

राहु की दृष्टि से धन हानि की आशंका, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण जरूरी
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस समय राहु की दृष्टि बुध और शुक्र दोनों पर बनी हुई है. इस वजह से धन हानि और दांपत्य व स्त्री सुख में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. यदि आपके पास पैसा आ भी रहा है तो वह बिना किसी ठोस वजह के तेजी से खर्च हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची पर कड़ा नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है. आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए आज ही अपने खर्चों का पूरा ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें.

अशुभ प्रभाव दूर करने के लिए आज के अचूक ज्योतिषीय उपाय
आज के दिन ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिषाचार्य ने कुछ सरल व प्रभावी ज्योतिषीय उपाय भी बताए हैं. आज के दिन नीले रंग के ताजे फूलों को बहती नदी में प्रवाहित करने से विशेष लाभ मिलेगा. इसके अलावा, विवाहित जातक अपनी पत्नी को नंगे पैर जमीन पर चलने से मना करें और उनके बालों में सोने की कोई वस्तु या सोने की पिन लगवाएं. इन उपायों को अपनाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त होगा.



Source link