Vijayapura Greenfield Airport : ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्या है, जिसे विजयपुरा में 727 एकड़ में बनाया जा रहा


Last Updated:

Vijayapura Greenfield Airport : कर्नाटक सरकार ने विजयपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का काम लगभग खत्म कर लिया है. बस इसके लिए पर्यावरणीय मंजूरियों की जरूरत है. इस एयरपोर्ट को ग्रीनफील्ड इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां पहले से कोई एयरपोर्ट नहीं था और सरकार ने जमीन लेकर शुरुआत से इसका निर्माण कराया है.

Top Deals Inside

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्या है, जिसे विजयपुरा में 727 एकड़ में बनाया जा रहाZoom

भारत में 20 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं.

नई दिल्ली. जमीन से हवा और रेल से नदियों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है. इसके लिए एक्सप्रेसवे से लेकर एयररपोर्ट और क्रूज चलाने तक की व्यवस्था की जा रही है. इसी कड़ी में कर्नाटक के विजयपुरा में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम भी अंतिम दौर में पहुंच रहा है. इस एयरपोर्ट पर इन्फ्रा का काम लगभग खत्म हो चुका है और अब अथॉरिटी ने पर्यावरणीय मंजूरियों के लिए सरकार के पास आवेदन दिया है.

कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर बन रहे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का काम पहले ही 2 साल पीछे चल रहा है. इसे बनाने का जिम्मा कर्नाटक स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है. यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट 727 एकड़ में बनाया जा रहा है और इस पर कुल 619 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है. यह एयरपोर्ट पैसेंजर प्लेन के साथ कॉमर्शियल कार्गो के लिए भी बनाया जा रहा है. प्रोजेक्ट की शुरुआती डिटेल के मुताबिक, इसे 2025 के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी इसका काम पर्यावरणीय मंजूरी के लिए अटका हुआ है.

क्या है ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट
कर्नाटक के विजयपुरा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा कि आखिर यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट क्या होता है तो जान लीजिए कि ऐसे एयरपोर्ट जो शुरुआत से बनाए जाते हैं, उन्हें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट कहा जाता है. मसलन, वहां पर पहले से कोई एयरपोर्ट नहीं था और सरकार ने खाली जमीन पर पूरी तरह नया एयरपोर्ट बनाना शुरू किया है. विजयपुरा में भी सरकार ने पूरी तरह खाली जमीन लेकर रनवे, टर्मिनल, टैक्सीवे, ऐपरॉन, एटीसी और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है. यही वजह है कि इसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कहा जाता है.



Source link