नाना पाटेकर की मौत में क्या कुछ संदिग्ध? क्यों मेडिको लीगल केस हुआ दर्ज, क्या है पूरा मामला


होमताजा खबरनॉलेज

क्या नाना की मौत संदिग्ध है? क्यों मेडिको लीगल केस दर्ज हुआ, इससे क्या होगा?

Last Updated:

Why Medico Legal Case Registered In Nana Patekar Death: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. उस वक्त वह गोवा के अपने घर में थे. तभी उनको दिल का दौरा पड़ा. फिर उनको मणिपाल हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन बचाया नहीं जा सका. इसके बाद अस्पताल ने कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिको-लीगल केस दर्ज करवाया. आखिर ये मेडिको लीगल केस क्या होता है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

Top Deals Inside

क्या नाना की मौत संदिग्ध है? क्यों मेडिको लीगल केस दर्ज हुआ, इससे क्या होगा?Zoom

नाना पाटेकर की मौत मामले में गोवा पुलिस ने एमएलसी दर्ज किया है.

Why Medico Legal Case Registered In Nana Patekar Death: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर की 8 अक्टूबर की सुबह 5:20 बजे मौत हो गई. वह 75 वर्ष के थे. वह गोवा के डोना पॉला स्थित अपने घर में थे, तभी उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. इसके बाद उन्हें पास के मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने इसकी पुष्टि की है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस यानी MLC दर्ज किया है और अब पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

ऐसे में सवाल उठता है कि जब डॉक्टर शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बता रहे हैं तो फिर मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्या इसका मतलब नाना पाटेकर की मौत संदिग्ध है? दरअसल, ऐसा जरूरी नहीं है. एमएलसी दर्ज होना अपने आप में किसी अपराध या संदिग्ध मौत का सबूत नहीं है. कई परिस्थितियों में अस्पताल कानूनी प्रक्रिया के तहत एमएलसी दर्ज करता है, ताकि मौत की परिस्थितियों और उसके कारण का आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार किया जा सके.

क्या होता है मेडिको-लीगल केस?

मेडिको-लीगल केस वह मामला होता है जिसमें किसी व्यक्ति की बीमारी, चोट या मौत से जुड़े तथ्यों की कानूनी जांच की जरूरत पड़ सकती है. इसमें डॉक्टर केवल मरीज का इलाज या मौत का चिकित्सकीय रिकॉर्ड तैयार नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर पुलिस को भी सूचना दी जाती है. ऐसे मामलों में अस्पताल को मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, अस्पताल पहुंचने की स्थिति, इलाज के दौरान हुई घटनाओं और मौत से जुड़े रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना होता है. मौत होने पर शव को भी तय कानूनी प्रक्रिया के तहत रखा जाता है और जरूरत पड़ने पर पोस्टमार्टम कराया जाता है. केंद्र सरकार के अस्पताल मैनुअल में भी मेडिको-लीगल मौत के मामलों में पुलिस को तत्काल सूचना देने और शव की पहचान व सुरक्षित रखने की प्रक्रिया का उल्लेख है.

एमएलसी क्यों दर्ज हुआ?

नाना पाटेकर की मौत उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई और उन्हें अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल के डॉक्टर ने खुद बताया है कि मामले में एमएलसी दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम होगा. यहां एक महत्वपूर्ण बात समझनी होगी. एमएलसी दर्ज करने का मतलब यह नहीं है कि डॉक्टरों को उनकी मौत में किसी साजिश या अपराध का शक है. यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, खासकर तब जब मौत अस्पताल के बाहर हुई हो और मौत की परिस्थितियों का आधिकारिक दस्तावेज तैयार करना जरूरी हो.

पोस्टमार्टम का उद्देश्य भी सिर्फ अपराध की जांच करना नहीं होता. इससे शरीर के अंदर की स्थिति देखकर मौत के कारण की चिकित्सकीय पुष्टि की जा सकती है. अगर पहले से बताई गई वजह और पोस्टमार्टम के निष्कर्ष में अंतर हो तो उसी आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जा सकती है.

वर्ष 2008 में अपनी फिल्म ‘Horn OK Please’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर. फोटो- रायटर

क्या एमएलसी का मतलब मौत संदिग्ध है?

किसी केस को मेडिको-लीगल मान लिए जाने का अर्थ यह नहीं है कि व्यक्ति की मौत निश्चित तौर पर अप्राकृतिक या संदिग्ध थी. इसका मतलब इतना है कि मौत से जुड़े चिकित्सकीय तथ्यों को कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज और सत्यापित किया जा रहा है. मेडिको-लीगल केस में पुलिस की भूमिका इसलिए आती है ताकि मौत की परिस्थितियों का रिकॉर्ड तैयार हो सके और जरूरत पड़ने पर जांच की जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पर ज्यादा स्पष्ट चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने आ सकता है.

पोस्टमार्टम के बाद क्या होगा?

पोस्टमार्टम में डॉक्टर शरीर के बाहरी और अंदरूनी हिस्सों की जांच करते हैं. जरूरत के मुताबिक नमूने भी सुरक्षित किए जा सकते हैं. इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण के बारे में चिकित्सकीय राय दी जाती है. इसलिए नाना पाटेकर के मामले में अभी कार्डियक अरेस्ट मौत का प्रारंभिक चिकित्सकीय कारण बताया गया है, जबकि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने आएगा. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी मौत को प्राकृतिक कारणों से होने की बात कही है. यानी फिलहाल उपलब्ध जानकारी में किसी अपराध या साजिश की पुष्टि नहीं हुई है.



Source link