Mohammed Shami – Umesh Kumar Video


Last Updated:

Mohammed Shami-Umesh Kumar Video: उत्तराखंड की सियासत में हरीश रावत के साथ चल रही गहमागहमी के बीच विधायक उमेश कुमार का अलग अंदाज चर्चा में है. मो. शमी की बॉलिंग और उमेश कुमार की बैटिंग का वीडियो सामने आया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्रिकेट के मैदान से उमेश कुमार आखिर क्या सियासी संदेश दे रहे हैं?

Top Deals Inside

शमी की गेंद पर उमेश की बैटिंग, रावत से तकरार के बीच MLA के VIDEO के क्या मायनेZoom

शमी की बॉलिंग पर उमेश कुमार की बैटिंग, क्या है संदेश?

देहरादून : उत्तराखंड में खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार को लेकर कांग्रेस में मची रार के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी उनके पास पहुंचे. दोनों ने अपनी पुरानी दोस्ती का हवाला दिया और इस दौरान गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को कुछ आसान गेंदें फेंकी, लेकिन उमेश इनको भी मिस कर गए. वहीं पूछने पर निर्दलीय विधायक उमेश ने दोहराया कि कांग्रेस नेता हरीश रावत इसलिए उनसे खफा हैं क्योंकि उन्होंने रावत का स्टिंग किया था. उमेश ने दावा किया कि वह फिलहाल कांग्रेस में नहीं जा रहे हैं, लेकिन साथ ही में उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर भविष्य में कहीं किसी पार्टी में अगर जाना भी हुआ तो पूरे मान सम्मान से जाएंगे.

गौरतलब है कि अपनी धन्यवाद यात्रा को लेकर चर्चा में आए पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार की खानपुर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. इसके बाद रावत ने अपनी यात्राएं निकाली, जिसको लेकर पार्टी आलाकमान ने ब्रेक लगाने को कहा और फिलहाल हरीश रावत ने बची हुई नौ यात्राओं को कैंसिल करने की बात की है.

मो शमी और उमेश की जुगलबंदी
उमेश कुमार अपनी फ्लैशी लाइफस्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. मोहम्मद शमी समेत कई क्रिकेटरों, बाबाओं, फिल्मी सितारों, इंडस्ट्रलिस्ट के साथ उमेश दिखते रहे हैं. इनमें से कई तो उनके पिछले विधानसभा चुनाव में भी आ चुके हैं.

ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच क्रिकेटर शमी का उनके दफ्तर में आना उमेश कुमार की इमेज रीबिल्डिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. इधर पिछले महीने यूपी के अमरोहा के एक फार्म हाउस में युवती के साथ कथित रेप का मामला सामने आया था. वो फार्म हाउस उमेश कुमार का है. इस मामले में शमी की पूर्व पत्नी ने उमेश पर कुछ आरोप लगाए थे. ये भी महज इत्तेफाक है कि गेंदबाज शमी का गांव भी अमरोहा जिले में है. शमी से जब उनकी पूर्व पत्नी के बयान पर पूछा गया था तो उन्होंने सवाल का जवाब देने से इनकार किया. शमी ने अलबत्ता उमेश और उनकी दोस्ती का ही हवाला दिया. बहरहाल, इस दौरान शमी ने खानपुर से आये उमेश समर्थकों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें भी खिंचवाईं.



Source link