Last Updated:
MPSC training test cancelled: MPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के बाद जो हुआ उसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. महाराष्ट्र में MPSC कंबाइंड ग्रुप बी और ग्रुप सी परीक्षा की ट्रेनिंग के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान पुणे के आंबेगांव और नांदेड के दो केंद्रों पर पर्याप्त कंप्यूटर नहीं मिले तकनीकी गड़बड़ियां सामने आईं और परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. केंद्रों से सामने आए वीडियो में छात्र अपनी परेशानी बताते नजर आए. शिकायतों के बाद महाज्योति ने दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी.अब इन केंद्रों पर प्रभावित छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दोबारा आयोजित किया जाएगा.
MPSC exam cancelled: एमपीएससी एग्जाम कैंसिल.
MPSC training test cancelled: महाराष्ट्र में MPSC कबाइंड ग्रुप बी और ग्रुप C परीक्षा की ट्रेनिंग के लिए होने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर दो परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई. महात्मा ज्योतिबा फुले रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी महाज्योति (MahaJyoti) और वसंतराव नाइक रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट यानी VANARTI की ओर से आयोजित इस स्क्रीनिंग टेस्ट में पुणे के आंबेगांव और नांदेड के केंद्रों पर छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. छात्रों की ओर से पर्याप्त कंप्यूटर नहीं होने, तकनीकी गड़बड़ी और समय पर परीक्षा शुरू नहीं होने की शिकायतें सामने आईं. इसके बाद दोनों केंद्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया.
दो परीक्षा केंद्रों पर बिगड़ी व्यवस्था
इंडियन एक्सप्रेस की खबर में बताया गया है कि अधिकारियों के अनुसार पुणे के आंबेगांव स्थित सन ब्राइट इंग्लिश मीडियम स्कूल और नांदेड केमराठवाड़ा ऑनलाइन एग्जाम सेंटर पर आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट को रद्द कर दिया गया है. इन केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को कंप्यूटर की कमी और तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा.परीक्षा केंद्रों से सामने आए वीडियो में छात्र अपनी परेशानियां बताते हुए नजर आए. छात्रों की शिकायत थी कि परीक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर उपलब्ध नहीं थे. इसके अलावा कंप्यूटर और दूसरी तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई और परीक्षा तय समय पर शुरू नहीं हो सकी.
छात्रों की शिकायत के बाद लिया गया फैसला
परीक्षा केंद्रों पर पैदा हुई स्थिति और छात्रों की शिकायतों के बाद महाज्योति ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन दोनों केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई है वहां के प्रभावित छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट दोबारा आयोजित किया जाएगा.महाज्योति के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलिंद नारिंगे और VANARTI के डायरेक्टर प्रशांत वाघे ने एक सर्कुलर के जरिए परीक्षा रद्द किए जाने की जानकारी दी. इसमें बताया गया कि प्रभावित केंद्रों के छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट फिर से कराया जाएगा.
दोबारा परीक्षा की तारीख का इंतजार
परीक्षा रद्द होने के बाद अब प्रभावित छात्रों की नजर दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख पर है. संस्थानों की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में आगे के निर्देश महाज्योति और VANARTI की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे यानी फिलहाल जिन छात्रों की परीक्षा इन दोनों केंद्रों पर रद्द हुई है, उन्हें नई परीक्षा तारीख और उससे जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट का इंतजार करना होगा.