Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम ठंडक, 9 को बारिश के आसार


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम ठंडक, कब बारिश?

Last Updated:

दिल्ली-NCR में मानसून के बाद मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है. दिन में हल्की गर्मी के बीच सुबह और शाम ठंडक बढ़ रही है. 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. 9 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. तेज हवाओं से तापमान में गिरावट और प्रदूषण से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Top Deals Inside

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम ठंडक, कब बारिश?Zoom

दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर आया आईएमडी का अपडेट.

दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के बाद अब मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है. दिन में गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल रही है. 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. हवा चलने से दिन के तापमान के बावजूद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं. इस दिन अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. स्थानीय पूर्वानुमान में 9 अक्टूबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

10 और 11 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. तेज हवाओं और बादलों की मौजूदगी से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ेगा.

10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के स्थानीय पूर्वानुमान में इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. इसके बाद 11 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का संभावना है और आर्द्रता करीब 80 और 65 प्रतिशत रह सकती है.

12 अक्टूबर को तापमान 34 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दिन मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. 13 अक्टूबर को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और आर्द्रता करीब 80 और 55 प्रतिशत रह सकती है. 12 और 13 अक्टूबर दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर में चल रही हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है. तेज हवाएं प्रदूषक कणों को फैलाने में मदद करती हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, अक्टूबर में मानसून खत्म होने के बाद प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना रहता है. हाल के दिनों में दिल्ली का एक्यूआई दोबारा खराब हुआ था और नोएडा-गाजियाबाद की हवा भी ‘खराब’ श्रेणी में पहुंची थी, इसलिए आने वाले दिनों में हवा की दिशा और गति महत्वपूर्ण रहेगी.

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मौसम का मिजाज राहत देने वाला नजर आ रहा है. दिन में हल्की गर्मी, सुबह-शाम ठंडक, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और 9 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना आने वाले दिनों के मौसम की तस्वीर पेश कर रही है.



Source link