पूर्वांचल की वो 24 सीटें, जहां सालों से नहीं खिला कमल, सपा-बसपा का किला BJP कैसे करेगी ध्वस्त


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, चंदौली, जौनपुर और भदोही सहित कई जिलों की ऐसी कुछ विधानसभा सीटें हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी सीधे तौर 2012, 2017, 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की हो. हालांकि एक बार कुछ सीटों पर उसके सहयोगी दल जरूर चुनाव जीते हैं.

Top Deals Inside

पूर्वांचल की वो 24 विधानसभा सीटें, जहां BJP नहीं हिला पाई सपा-बसपा का किलाZoom

उत्तर प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर बीजेपी पिछले तीन बार से हार रही है चुनाव.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. सभी पार्टियां हर एक सीट पर सभी तरह के समीकरण साधने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी यूपी की 403 में से उन विधानसभा सीटों पर ज्यादा जोर दे रही है, जहां उसे पिछले तीन चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. अगर पूर्वांचल की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुल 124 विधानसभा सीटें हैं, इसमें से 24 सीटें ऐसी हैं, जहां बीजेपी 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में हारी है.

हालांकि 2022 में बीजेपी निषाद पार्टी और अपना दल के साथ चुनावी मैदान में थी, उनमें से कुछ सीटों पर बीजेपी ने अपने घटक दलों को टिकट दिया था, जिसमें से कई सीटों पर चुनाव जीती. हम आपके सामने वो आंकड़ा पेश करने जा रहे हैं, जहां बीजेपी सीधे तौर पर जीत हासिल नहीं की. भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ सदर, बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट है. यहां न तो बीजेपी जीती है और न ही उसके घटक दल.

जिला विधानसभा सीट 2012 में विजेता 2017 में विजेता 2022 में विजेता
आजमगढ़ अतरौलिया SP SP SP
आजमगढ़ SP SP SP
दीदारगंज SP BSP SP
गोपालपुर SP SP SP
लालगंज (SC) SP BSP SP
मेहनगर (SC) SP BSP SP
मुबारकपुर BSP BSP SP
निजामाबाद SP SP SP
सगड़ी SP BSP SP
अंबेडकरनगर अकबरपुर SP BSP SP
जलालपुर SP BSP SP
कटेहरी SP BSP SP
गाजीपुर जखनियां (SC) SP SBSP SBSP
जंगीपुर SP SP SP
जहूराबाद SP SBSP SBSP
मऊ मऊ सदर QED BSP SBSP
बलिया रसड़ा BSP BSP BSP
जौनपुर शाहगंज SP SP निषाद पार्टी
मल्हनी SP SP SP
मछलीशहर (SC) SP SP SP
मड़ियाहूं SP अपना दल (S) अपना दल (S)
चंदौली सकलडीहा निर्दलीय SP SP
भदोही ज्ञानपुर SP निषाद पार्टी निषाद पार्टी
महाराजगंज नौतनवा कांग्रेस निर्दलीय निषाद पार्टी

आपको बता दें कि आजमगढ़ सबसे बड़ा बीजेपी विरोधी पॉकेट रहा है. साल 2012 में तो यहां की 10 विधानसभा सीटों में से एक सीट पर भी बीजेपी को जीत नसीब नहीं हुई. वहीं 2017 में केवल एक सीट पर खाता खुला. लेकिन 2022 में फिर बीजेपी जीरो पर सिमट गई. इसके अलावा अंबेडकरनगर के अकबरपुर, जलालपुर और कटेहरी विधानसभा सीटों पर 2012 में सपा, 2017 में बसपा और 2022 में सपा विजेता रही. इसके अलावा गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट, यहां बीजेपी तीनों बार चुनाव हारी है. बलिया के रसड़ा विधानसभा सीट पर पिछले तीन बार से बीजेपी चुनाव हार रही है.



Source link