‘मुझे लगा मेरा करियर अब खत्म’, NSA अजीत डोभाल ने याद किया सिक्किम मिशन
Last Updated:
NSA Ajit Doval: इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट में करने वाले अधिकारियों को किन-किन खतरों का सामना करना पड़ता है, इसका पता तब चलता है उनसे बातचीत की जाए. भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दशकों पुराने एक ऐसे ही वाकये का जिक्र किया है, जब उन्हें लगा था कि उनका करियर अब खत्म हो गया.
भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दशकों पुराने उस वाकये को याद किया जब चीन ने भारतीय एजेंटों को पकड़ लिया था. (फाइल फोटो)
NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह शामिल हुए. इस दौरान भारत के जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले NSA डोभाल ने एक ऐसे वाकये का जिक्र किया, जिससे इंटेलिजेंस एजेंट द्वारा किन खतरों का सामना करना पड़ता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. NSA डोभाल ने सिक्किम मिशन की वो कहानी सुनाई जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय एजेंट्स मिशन पर थे, लेकिन उस वक्त सबके माथे पर चिंता की लकीरें गहरा गई थीं, जब चीन की सेना ने पूरी टीम को ही पकड़ लिया था. अजीत डोभाल ने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उन्हें लगा कि अब उनका करियर खत्म हो गया. हालांकि, ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था.