Last Updated:
मराठी सिनेमा की थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर 2027 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री चुना गया है. ग्रामीण महाराष्ट्र के पारंपरिक ‘गोंधल’ पर बनी इस फिल्म ने कान्स के बाद अब ऑस्कर का रुख किया है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने अपनी स्टूडेंट इशिता देशमुख और डायरेक्टर संतोष दावखर की पूरी टीम की तारीफ करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया है.
सुभाष घई ने ‘गोंधल’ की पूरी टीम को दी बधाई.
नई दिल्ली. मराठी सिनेमा ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का परचम लहराया है. संतोष दावखर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2027 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है. इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है. यह फिल्म कान्स में सराहना बटोरने के बाद अब ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुकी है.
निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘गोंधल’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ पूरी टीम की सराहना की, बल्कि यह भी बताया कि फिल्म की एक्ट्रेस इशिता देशभुख ने मोनरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले उनके एक्टिंग संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं.
View this post on Instagram