मम्मा, मम्मा, प्लीज बचा लो… जब चारों तरफ से गुंडों ने घेर लिया, मां-बेटी रोती रहीं, वीडियो वायरल


Last Updated:

Rae Bareilly News: रायबरेली जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ गुंडे एक कार पर हमला कर रहे हैं. कार में एक मां अपनी बेटी को छोड़ने स्कूल जा रही है. इस हमले का वीडियो कार में लगे डैश कैमरा में कैद हो गया. वहीं पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है.

Top Deals Inside

मम्मा, प्लीज बचा लो... जब चारों तरफ से गुंडों ने घेर लिया, मां-बेटी रोती रहींZoom

रायबरेली में मां-बेटी पर हमले का वीडियो वायरल.

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के उड़वा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही मां और बेटी की कार पर कुछ दबंगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. बेखौफ दबंगों के इस अचानक हुए हमले में कार के शीशे पूरी तरह टूट गए और मां-बेटी को गंभीर चोटें आईं. गाड़ी पर हो रहे हमले के दौरान डर के मारे रोती हुई बच्ची अपनी मां से दबंगों से बचाने की गुहार लगाती नजर आई. इस पूरी घटना के दौरान बच्ची के रोने और मां के मदद के लिए पुकारने का भयानक मंजर कार के अंदर लगे कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने पर सभी आरोपी गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश मिश्रा, आयुष मिश्रा और शिवम कुमार मिश्रा के रूप में हुई है, जो सभी ग्राम उड़वा, थाना जगतपुर, रायबरेली के रहने वाले हैं. इस मामले पर जानकारी देते हुए सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और बाकी बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है.

पुलिस ने जारी किया बयान
दिनांक 7 अक्तूबर, 2026 को एक वीडियो संज्ञान में आया है. उक्त वीडियो के संबंध में अवगत कराना है कि मोहित सिंह की पत्नी रुद्धिमा सिंह अपनी पुत्री के साथ कार से स्कूल छोड़ने जा रही थीं. तभी सुबह 7 बजे के करीब सभी आरोपियों ने ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे पर वार किया. जिससे कार में सवार उनकी बेटी और खुद रुद्धिमा सिंह को चोट लग गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.



Source link