Last Updated:
Purnia Free Digital Library: पूर्णिया के जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में एक मुफ्त हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई है. यहाँ वाई-फाई, 15 से अधिक कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं की 2000 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं. छात्र सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शांत माहौल में पढ़ाई कर सकते हैं.
पूर्णिया: पढ़ाई करने के लिए शांत जगह और शांत माहौल का होना बहुत जरूरी है. शांत जगह और शांत माहौल में बैठकर पढ़ाई कर अध्ययन करने वाले छात्रों के दिमाग में पूरी तरह सेट हो जाता है. ऐसे में आजकल छात्र या बुक लवर्स अपने घर के माहौल और घर में सही समय नहीं मिलने के कारण वह बड़े-बड़े लाइब्रेरी में जाते हैं. जहां वह महंगे फीस भरते हैं. फिर पढ़ाई करते हैं. हालांकि महंगे फीस देकर लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए कई छात्रों के लिए मुश्किल का काम होता है तो कई पेरेंट्स महंगी फीस भरने से कतराते हैं.
ऐसे मगर आप भी पूर्णिया में रहते हैं और आप भी मुफ्त लाइब्रेरी में पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. दरअसल पूर्णिया के मरंगा माफा पेट्रोलपंप के समीप बियाड़ा गेट नंबर 6 स्थित आईटीआई कॉलेज कैंपस के जिला नियोजनालय कार्यालय में बने इस डिजिटल लाइब्रेरी में आप मुफ्त किताबें पढ़ सकते हैं. साथ ही साथ कई खास सुविधाओं का भी आपके यहां लाभ मिलेगा.
आधुनिक लाइब्रेरी में 2000 से अधिक किताबें उपलब्ध
जानकारी देते हुए पूर्णिया जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश बताते हैं कि सरकार की तरफ से जिला नियोजनालय कार्यालय कैंपस में आधुनिक लाइब्रेरी बनाया गया है. लाइब्रेरी पूरी तरह वाईफाई लेस और कंप्यूटरकृत है. बता दें कि इस लाइब्रेरी में लगभग 15 से अधिक सिस्टम जो पूरी तरह डिजिटल कैपेसिटी वाला है. साथ ही साथ इस लाइब्रेरी में छात्रों के लिए पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और वॉशरूम की व्यवस्था सहित अन्य कई व्यवस्थाएं उपलब्ध है. यहां पर 2 हजार से ज्यादा किताबें उपबल्ध हैं.
मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
उन्होंने आगे बतलाया कि इस लाइब्रेरी में डिजिटल लाइब्रेरी भी है. जहां पर लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से अपनी पढ़ाई कर तैयारी कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बीपीएससी, यूपीएससी, एसएससी, रेलवे सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के 2000 से अधिक किताबें उपलब्ध है. साथ ही साथ शांत माहौल और शांत जगह होने के कारण छात्रों को यहां पढ़ाई करने में खूब मजा आता है. हालांकि यह कार्यालय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है. इस दौरान कोई भी छात्र आसानी से आकर इस कार्यालय के लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी में मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं.
क्या कहते हैं छात्र?
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र प्रियांश कुमार,सुनील कुमार सहित छात्र बताते हैं वह पिछले कई महीनो से इस लाइब्रेरी में आकर पढ़ाई करते हैं. यहां पर लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी की मुफ्त सेवा मिलती है. शांत माहौल और शांत जगह होने के कारण उन्हें यहां पढ़ने में खूब मजा आता है. हालांकि छात्रों ने भी वैसे छात्रों से अपील करते हुए कहा जो छात्र महंगे फीस देकर बड़े-बड़े लाइब्रेरी में पढ़ते हैं. आप आसानी से इस लाइब्रेरी में पहुंचकर मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं.