Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 08 October 2026: धनु राशि के जातकों का भाग्य मजबूत रहेगा. परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा. पुराने निवेश और व्यापार से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जमुई के ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार 8 अक्टूबर 2026 को कैसा रहेगा आपका राशिफल और क्या करना होगा उपाय. जानिए…
जमुई: धनु राशि के जातकों का 08 अक्टूबर 2026 के दिन का भाग्य काफी मजबूत होगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के सभी तरह के कार्य सिद्ध हो सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम भी पूरा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के व्यापार में लाभ की भी भरपूर संभावना बनी रहेगी. उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.
आज अच्छी एशन वाली है आपकी आर्थिक स्थिति
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज धनु राशि के नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है. आज कारोबार में फंसा हुआ पुराना पैसा आपको वापस मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है. पुराने निवेश से भी आपको फायदा होगा, जिस से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज आपको जोखिम भरा निवेश से बचना चाहिए.
परिवार में आज रहेगा खुशनुमा माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपके परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. जिस से आपके परिजन प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. पार्टनर किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सहयोग कर सकता है. साथ में यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचित या मित्र के माध्यम से रिश्ता सामने आने के योग हैं. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से आपको लाभ मिल सकता है.