‘मर्दों को भी पीरियड्स हों’, श्रुति हासन ने 1000 बार मांगी भगवान से दुआ, दर्द बयां कर बताई वजह

‘मर्दों को भी पीरियड्स हों’, श्रुति हासन ने 1000 बार मांगी भगवान से दुआ, दर्द बयां कर बताई वजह


Last Updated:

Shruti Haasan Prayed For Men To Get Periods: श्रुति हासन ने पीरियड्स के दर्द पर बात करते हुए ऐसी बात कह दी, जो शायद सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने भगवान से हजार बार दुआ की कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों. आखिर श्रुति ऐसा क्यों चाहती हैं? उन्होंने खुद अपनी परेशानी और शूटिंग के दौरान हुए एक एक्सपीरियंस भी शेयर किया.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति हासन ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में महिलाओं को होने वाले पीरियड्स और उनसे जुड़ी शारीरिक समस्याओं पर बेबाकी से बात की है. श्रुति ने खुलासा किया कि पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द और समाज में इसे लेकर झिझक के कारण महिलाओं को काम की जगह पर कितनी परेशानी झेलनी पड़ती है. फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

उन्होंने दो टूक बताया कि जब एक को-स्टार ने घुटने की सर्जरी के दर्द का जिक्र किया तो फिल्म की क्रू ने उसके हिसाब से काम किया. लेकिन मर्द महिलाओं के हर महीने होने वाले इस दर्द को नहीं समझते. फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

फिल्मों की शूटिंग के दौरान कलाकारों को कई तरह की शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है. लेकिन कुछ ऐसी तकलीफें भी हैं, जिनके बारे में सेट पर बात करना लंबे समय तक आसान नहीं रहा फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस श्रुति हासन ने अब पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और शूटिंग के बीच इसे संभालने के अपने एक्सपीपियंस को खुलकर शेयर किया है. सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में वह सेट पर अपने पीरियड्स के बारे में बात नहीं कर पाती थीं. वीडियो ग्रैब

श्रुति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने ‘हजारों बार भगवान से प्रार्थना की है कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों’. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो शायद वर्क कॉन्ट्रैक्ट में ही पीरियड लीव लिख दिया जाता. उन्होंने बताया वे PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से उन्हें पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द सहन करना पड़ता है. फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा- ‘शुरुआत में मैं फिल्म सेट पर इसके बारे में बात नहीं कर पाती थी. यह सिर्फ कोई सामाजिक बंदिश नहीं थी, बल्कि लोग इसके बारे में बात ही नहीं करना चाहते थे. जब शूटिंग के दौरान मेरी एनर्जी कम दिखती थी या मैं अलग दिखती थी तो निर्देशक परेशान हो जाते थे.’ फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

श्रुति ने एक दिलचस्प वाकया शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक बार उनके एक मेल को-स्टार को घुटने की सर्जरी के बाद सहूलियत दी गई थी. उन्होंने बताया कि मेरे को-स्टार ने जब बताया कि उनकी घुटने की सर्जरी हुई है तो पूरी क्रू ने उनके सहूलियत के हिसाब से शूटिंग शेड्यूल को एडजस्ट कर लिया. तब मुझे लगा कि अगर घुटने की चोट पर काम बदला जा सकता है, तो पीरियड्स के दर्द पर क्यों नहीं? फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

श्रुति ने आगे बताया कि जब मैंने पहली बार किसी निर्देशक को खुलकर बताया कि मुझे पीरियड्स हैं तो खुशकिस्मती से उनकी एक बेटी थी जो खुद इस दौरान क्रैम्प्स से जूझती थी. उन्होंने मेरी बात समझी और उस दिन माहौल पूरी तरह बदल गया. फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन को पिछली बार रजनीकांत स्टारर ‘कूली’ में देखा गया था. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, सत्यराज और अन्य कलाकार भी थे. फिल्म ने करीब 518 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कमाए थे. अब जल्द वह विजय सेतुपति के साथ तमिल फिल्म ‘ट्रेन’ और दुलकर सलमान के साथ तेलुगु फिल्म ‘आकासमलो ओका तारा’ में नजर आने वाली हैं. फोटो साभार-@shrutzhaasan/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link