Mahakal Bhasma Aarti Live: महाकाल का मिलेगा आशीर्वाद, आज के भस्म आरती दर्शन

Mahakal Bhasma Aarti Live: महाकाल का मिलेगा आशीर्वाद, आज के भस्म आरती दर्शन


Last Updated:

Mahakal Bhasma Aarti Darshan 07 October 2026: श्रद्धालुओं ने आज (07 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार) भगवान श्री महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन किए और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री महाकाल की भस्म आरती संपन्न कराई, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया.

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज (07 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार) तड़के रोजाना की तरह भस्म आरती का भव्य आयोजन किया गया. यह आरती ब्रह्म मुहूर्त में हमेशा श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ संपन्न होती है, जिसमें देश-दुनिया से आने वाले भक्त शामिल होते हैं. भस्म आरती के समय मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठता है. रोजाना बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाता है और उन्हें भस्म अर्पित कर विशेष पूजा की जाती है. इस दौरान श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं, जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुमकिन नहीं होता.

श्रद्धालुओं ने आज ब्रह्म मुहूर्त में कतार में लगकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भस्म आरती संपन्न कराई गई, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया. भस्म आरती की यह विशेष परंपरा श्री महाकालेश्वर मंदिर की सबसे अनोखी और प्राचीन परंपराओं में से एक है. मान्यता है कि उज्जैन के राजा श्री महाकाल स्वयं इस आरती के माध्यम से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और उनके जीवन के सभी कष्टों को हर लेते हैं.

भक्तों को मिलेगा बाबा को अर्पित प्रसाद
बताते चलें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव पहल की जा रही है. इसके तहत मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल को अर्पित की गई प्रसादी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है. इस व्यवस्था के लिए मंदिर के प्रमुख स्थानों पर विशेष काउंटर स्थापित किए जाएंगे. प्रथम चरण में मंदिर परिसर और निर्गम चैनल के समीप काउंटर के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा.

पुष्प और बेलपत्र भी दिए जाएंगे
श्रद्धालुओं को परंपरागत प्रसादी के साथ बाबा महाकाल को अर्पित पुष्प और बेलपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल का आशीर्वाद स्वरूप प्रसादी सहज रूप से उपलब्ध कराना और उनकी धार्मिक आस्था से जुड़े अनुभव को और अधिक सार्थक बनाना है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को केंद्र में रखते हुए इस व्यवस्था को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा.



Source link