दिल्ली के इस रहस्यमयी गुफा मंदिर में विराजती हैं मां दुर्गा, साल में सिर्फ 2 बार भक्तों के लिए खुलते हैं कपाट

दिल्ली के इस रहस्यमयी गुफा मंदिर में विराजती हैं मां दुर्गा, साल में सिर्फ 2 बार भक्तों के लिए खुलते हैं कपाट


होमताजा खबरधर्म

दिल्ली का रहस्यमयी मंदिर: मां दुर्गा के दर्शन को साल में 2 बार खुलते हैं कपाट

Last Updated:

दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित ‘हरे कृष्णा गुफा मंदिर’ में मां दुर्गा का दरबार गुफा के अंदर सजता है. गुलशन कुमार द्वारा बनवाए गए इस मंदिर की खासियत है कि इसके कपाट साल में केवल दो बार (दोनों नवरात्रों में) ही खुलते हैं. नवरात्र के दौरान माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं और परंपराएं लोगों को अपनी ओर खींचती हैं. इन्हीं में से एक है लाजपत नगर स्थित हरे कृष्णा गुफा मंदिर. इस मंदिर की सबसे खास बात यहां मौजूद गुफा है, जहां मां दुर्गा का दरबार सजा हुआ है. मंदिर से जुड़ी खास परंपरा के मुताबिक, साल में केवल दो बार ही इसके कपाट भक्तों के लिए खोले जाते हैं. यही वजह है कि जब नवरात्र के मौके पर मंदिर खुलता है, तो माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है.

गुफा के अंदर विराजती हैं मां दुर्गा
हरे कृष्णा गुफा मंदिर की पहचान ही यहां बनी गुफा से है. आम मंदिरों से अलग यहां माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को गुफा के अंदर जाना होता है. गुफा का रास्ता और वहां का माहौल भक्तों के लिए इसे एक अलग धार्मिक अनुभव बनाता है. नवरात्र के दौरान यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु माता के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना और प्रार्थना करते हैं.

साल में सिर्फ दो बार मिलते हैं दर्शन
इस मंदिर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह पूरे साल सामान्य तौर पर भक्तों के लिए नहीं खुला रहता. साल में दो वो भी केवल नवरात्रों के मौकों पर मंदिर के कपाट खोले जाते हैं. इन दिनों में यहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है. खासकर नवरात्र के दौरान सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगते हैं.

नवरात्र में दिखता है अलग नजारा
नवरात्र के दिनों में लाजपत नगर का यह गुफा मंदिर पूरी तरह भक्तिमय नजर आता है. माता के दर्शन के लिए लोग परिवार के साथ पहुंचते हैं. कई श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं. गुफा के अंदर माता के दर्शन और साल में सीमित समय के लिए मंदिर का खुलना ही इसे दिल्ली के खास धार्मिक स्थलों में शामिल करता है.

गुलशन कुमार से जुड़ा हैं इतिहास
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर को मशहूर संगीतकार और फिल्ममेकर गुलशन कुमार ने बनवाया था. इसके बाद धीरे-धीरे मंदिर की लोकप्रियता बढ़ती गई. अब नवरात्रि के दौरान दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आते हैं.

कैसे पहुचें यहां
यह मंदिर दिल्ली के लाजपत नगर 2 में है. अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो आप लाजपत नगर मेट्रो गेट 5 से उतरकर पैदल मंदिर तक जा सकते हैं.



Source link