BJP के 8 राज्यसभा उम्मीदवार कितने अमीर? किसी के पास तो 3 असलहे, किसी के पास गाड़ी भी नहीं

BJP के 8 राज्यसभा उम्मीदवार कितने अमीर? किसी के पास तो 3 असलहे, किसी के पास गाड़ी भी नहीं


Last Updated:

BJP Rajya Sabha Candidate Property Detail: भारतीय जनता पार्टी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी. इसी कड़ी में विद्यासागर सोनकर ने बताया कि उनके पास कुल 18 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. वहीं श्रुति गंगवार के पास एक भी अपनी गाड़ी नहीं है.

Zoom

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने बताई अपनी चल-अचल संपत्ति.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. वहीं समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार, प्रोफेसर रामगोपाल यादव और घनराज परिमल पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके थे. दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने जो अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है, उससे यह तो जाहिर हो गया है कि सभी करोड़पति हैं. सपा के धनराज परिमल के पास 370 करोड़ रुपये और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पास 14 करोड़ रुपये से अधिक चल-अचल संपत्ति है. वहीं भाजपा के 8 प्रत्याशी भी करोड़पति हैं. विद्यासागर सोनकर 18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं. इसमें 11 करोड़ रुपये की संपत्ति विरासत में मिली हुई है. वहीं श्रुति गंगवार के पास 1.1 किलो सोना है. लेकिन उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है.

वहीं असलहों के शौकीन की बात करें तो सपा के रामगोपाल यादव के पास दो असलहे हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार धर्मपाल सिंह और उनकी पत्नी के नाम पर दो रिवॉल्वर हैं. इसके अलावा विद्यासागर और गोपी कृष्णा पांडेय और राम प्रताप चौहान के पास भी असलहे हैं. प्रियंका सिंह रावत ने अपने शपथपत्र में दो पिस्टल का जिक्र किया है. प्रियंका सिंह रावत के पास 500 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 5 लाख रुपये का हीरा है. इसके अलावा श्रुति गंगवार के नाम पर दिल्ली, बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा में आवासीय संपत्ति भी है.

प्रत्याशी पारिवारिक कुल संपत्ति चल संपत्ति अचल संपत्ति/घर कार/वाहन असलहे
गोपी कृष्ण पांडेय ₹5.62 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया महिंद्रा 3XO कार, 1 ट्रैक्टर 1 रिवॉल्वर
धर्मपाल सिंह ₹7.46 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया सफारी 1 रायफल, 1 रिवॉल्वर, पत्नी के नाम 1 रिवॉल्वर
राधाकांत ओझा ₹11.95 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया किआ कार्निवल, मारुति ऑल्टो नहीं
प्रकाश पाल ₹2.16 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया 2 स्कूटी—एक अपने नाम, एक पत्नी के नाम नहीं
प्रियंका सिंह रावत ₹9.42 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया फोर्ड फिएस्टा 1 विदेशी पिस्टल, 1 देसी पिस्टल
राम प्रताप सिंह ₹2.61 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया स्कॉर्पियो .32 बोर रिवॉल्वर
श्रुति गंगवार ₹14.81 करोड़ अलग से नहीं बताया दिल्ली, बेंगलुरु और ग्रेटर नोएडा में आवासीय संपत्तियां कोई वाहन नहीं नहीं
विद्यासागर सोनकर ₹18.75 करोड़ अलग से नहीं बताया अलग से नहीं बताया टाटा सफारी, एक्सयूवी/एक अन्य वाहन, टैंकर; पत्नी के नाम टाटा ऐस

10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है. दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण बाकी सभी 10 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते इन सीट पर चुनाव कराया जा रहा है.


दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तकनीकी रूप से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार शामिल हैं. हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार कंटे स्याना और ओंकार नाथ चौरसिया के नामांकन पत्रों में 10 विधायकों के अनिवार्य हस्ताक्षर नहीं हैं, इसलिए जांच के दौरान दोनों के नामांकन खारिज कर दिए जाएंगे.



Source link