Asaduddin Owaisibiwi paglu speech। Why Asaduddin Owaisi Call Himself Modi Paglu। इधर UP में SP-कांग्रेस भिड़ रहे.. उधर ओवैसी ने खुद को बीवी पगलू क्यों

Asaduddin Owaisibiwi paglu speech। Why Asaduddin Owaisi Call Himself Modi Paglu। इधर UP में SP-कांग्रेस भिड़ रहे.. उधर ओवैसी ने खुद को बीवी पगलू क्यों


होमताजा खबरदेश

इधर UP में SP-कांग्रेस भिड़ रहे.. उधर ओवैसी ने खुद को बीवी पगलू क्यों बताया?

Last Updated:

Asaduddin Owaisi Biwi Paglu Remark: देश के चार राज्यों में हुए उपचुनावों के बीच बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में भारी मतदान हुआ, जहां कांग्रेस और हुमायूं कबीर ने वोट लूट के आरोप लगाए. उधर, यूपी चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस में खींचतान जारी है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन की डेडलाइन खत्म होने के बाद यूपी में दो सौ सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने और अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ाने का बड़ा प्लान तैयार किया है. उन्‍होंने खुद को बीवी पगलू भी कहा.

Zoom

यूपी में राजनीति गरमाई हुई है. (PTI)

यहां राहुल गांधी और इंडी वाले दिल्ली में बवाल मचाए हुए हैं कि वोट चोरी हो रही है, उधर आप बंगाल और असम का हाल देखिए कि वहां पर आज उपचुनाव हुए तो भर भर के लोगों ने वोट डाले हैं.  आज चार राज्यों में एक लोकसभा और 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर हुए उपचुनाव की हो रही है. ममता बनर्जी तो सीन से पूरी तरह गायब रहीं. लेकिन कांग्रेस और खुद को बंगाल के ओवैसी बताने वाले हुमायूं कबीर ने वोट चोरी और वोट लूट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दोबारा वोटिंग की मांग कर दी. उधर बंगाल में बवाल मचा तो यूपी में बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी में जुटी सपा और कांग्रेस.. चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर आपस में भिड़ी हुई हैं.

यूपी में 200 सीटों पर कैंडिडेट उतारेंगे ओवैसी?
इस सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव के लिए जो प्लान तैयार किया है, उसने अखिलेश यादव की टेंशन और बढ़ने वाली है. क्योंकि पहले ही अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव से सरेंडर मोड में नजर आए. आज इन सबके बारे में आपको बताएंगे लेकिन पहले एक ट्रेलर देख लीजिए. बंगाल में बीजेपी के विरोधी टेंशन में हैं तो यूपी चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी ने धमाकेदार एंट्री और अखिलेश यादव को टेंशन देने वाला प्लान तैयार कर लिया है. दरअसल ओवैसी ने सपा और कांग्रेस को यूपी चुनाव में गठबंधन के लिए जो डेडलाइन दी थी. वो 2 अक्टूबर को खत्म हो चुकी है. ऐसे में ओवैसी ने अब यूपी में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. AIMIM सूत्रों के मुताबिक ओवैसी यूपी में कम से कम 200 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारने की तैयारी कर रहे हैं. इनमें से 100 विधानसभा सीटें मुस्लिम बहुल इलाकों की हैं.

ओवैसी ने खुद को बीवी पगलू बताया
ओवैसी उन मुस्लिम नेताओं को कैंडिडेट बनाने का प्लान तैयार कर रहे हैं, जिनके टिकट अखिलेश यादव काट देंगे. श्रावस्ती में एक रैली के दौरान ओवैसी ने इंस्टाग्राम के कमेंट्स का हवाला देते हुए खुद को बीबी पगलू बताया और इस बहाने कैसे पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश पर हमला बोला. हालांकि इस तैयारी के बीच ओवैसी ने एक बार फिर अखिलेश यादव को गठबंधन का ऑफर दिया है. लेकिन साथ ही ओवैसी ने ये भी साफ कर दिया है कि उनके ऑफर को उनकी कमजोरी ना समझा जाए.

‘फख्र से कहते हैं हम बीवी पगलू हैं’
पूरे भारत में इंस्टाग्राम पर लोग मुझसे कह रहे हैं कि ओवैसी साहब, आप ज़्यादा बीवी के बारे में बोलते हैं. क्या किसी ने लिखा कि ये बीवी पगलू हो चुका है ओवैसी, कितनों की शादी हुई है, हाथ उठाओ. यहां पर कितनों की शादी हुई है, शौकत तो दो, उठा दिए. तो हम बीवी पगलू हैं, हम जरूर कहते हैं, फख्र से कहते हैं, हम बीवी पगलू हैं. हम मोदी और बाबा की तरह उत्तर प्रदेश और देश को पगलू नहीं बनाते. इसमें अखिलेश का इजाफा कर लो आप. हम यकीनन बीवी पगलू हैं. हम बाबा, मोदी और अखिलेश की तरह उत्तर प्रदेश और देश को पागलू नहीं बनाते.



Source link