टी20 में अक्षर पटेल ने की जसप्रीत बुमराह की बराबरी, मेडन विकेट लेकर बरपाया कहर, बनाया ये खास रिकॉर्ड

टी20 में अक्षर पटेल ने की जसप्रीत बुमराह की बराबरी, मेडन विकेट लेकर बरपाया कहर, बनाया ये खास रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

T20 में अक्षर ने की बुमराह की बराबरी, मेडन विकेट लेकर ढ़ाया कहर, बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से वेस्टइंडीज का दम फुला दिया. इसके साथ ही अक्षर ने इस फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. अक्षर अब बुमराह के साथ टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा मेडन विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

Zoom

अक्षर पटेल ने की बुमराह की बराबरी

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपने स्पेल का दूसरा ओवर करने अक्षर ने कसी हुई गेंदबाजी कैरेबियाई बल्लेबाजों का दम फुला दिया. अपने इस ओवर में अक्षर ने बिना कोई रन दिए रोवमैन पॉवेल का विकेट हासिल किया. पॉवेल के विकेट से पहले अक्षर के इसी ओवर में खतरनाक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर रन आउट हुए थे. ऐसे में अक्षर ने वेस्टइंडीज को दोहरा झटका देने का काम किया.

इस तरह अक्षर को मेडन ओवर के साथ एक सफलता भी मिली. इसके साथ ही अक्षर ने टी20 क्रिकेट में धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए ये चौथी बार था जब अक्षर ने मेडन ओवर के साथ विकेट भी निकाला. बुमराह भी अपने करियर में 4 बार ऐसा कर चुके हैं. इस तरह मेडन ओवर के साथ विकेट लेने के मामले में अक्षर अब बुमराह के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं.

भुवनेश्वर कुमार हैं पहले स्थान पर

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए मेडन ओवर में सबसे ज्यादा बार विकेट लेने लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार पहले स्थान पर हैं. भुवनेश्वर कुमार ने अपने पूरे करियर में कुल 6 बार ये कारनामा किया है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई ने भी टी20 में दो बार टीम इंडिया के लिए मेडन ओवर डालते हुए विकेट निकालने का अद्भुत कारनामा किया है.

टीम इंडिया ने मैच में जीत टॉस

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता. टॉस जीतने के बाद अय्यर ने पहले बल्लेबाजी गेंदबाजी का फैसला किया था. इस मुकाबले के लिए नमन धीर को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला.



Source link