पापा सामान लेने उतरे और कार में चाबी लगी भूल गए, अंदर बैठा बच्चा हो गया लॉक, सागर में बड़ा हादसा टला

पापा सामान लेने उतरे और कार में चाबी लगी भूल गए, अंदर बैठा बच्चा हो गया लॉक, सागर में बड़ा हादसा टला


Last Updated:

Sagar News: सागर के तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. स्कूल जाते समय कार की ड्राइवर सीट पर बैठा बच्चा अनजाने में अंदर से लॉक हो गया. कार में चाबी लगी रह गई थी. लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Zoom

सागर में कार में फंसा बच्चा.

Sagar News: सागर के तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक हड़कंप मच गया. एक बच्चा कार के अंदर फंस गया और गाड़ी का गेट अंदर से लॉक हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. काफी मशक्कत के बाद कार का लॉक खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे पिता
जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता उसे स्कूल छोड़ने के लिए कार से जा रहे थे. रास्ते में वे स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए एक दुकान पर रुके. इस दौरान बच्चा कार की ड्राइवर सीट पर ही बैठा रहा. कार की चाबी अंदर ही लगी रह गई थी. इसी बीच बच्चे ने अनजाने में कार को अंदर से लॉक कर लिया.

घबराहट के कारण बच्चा नहीं खोल सका लॉक
जब पिता सामान लेकर वापस लौटे तो उन्होंने कार का गेट खोलने का प्रयास किया. लेकिन गेट नहीं खुला. अंदर बच्चा भी लॉक हो चुका था. घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए. लोगों ने बच्चे को अंदर से लॉक खोलने का तरीका समझाने की कोशिश की. हालांकि, घबराहट के कारण बच्चा कुछ समझ नहीं पा रहा था.

कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू
समय बीतने के साथ कार के अंदर बच्चा और ज्यादा घबराने लगा. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने खुद ही कार का लॉक खोलने का प्रयास किया. लोगों ने काफी मशक्कत करके आखिरकार कार का लॉक खोल दिया. बच्चे को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

परिजनों और लोगों ने ली राहत की सांस
बच्चे के सही-सलामत बाहर आते ही परिजनों और वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली. इस पूरी घटना के दौरान मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. लेकिन समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से सभी ने राहत महसूस की.



Source link