न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चोट के कारण 3 सप्ताह के लिए क्रिकेट से हुए दूर

न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, चोट के कारण 3 सप्ताह के लिए क्रिकेट से हुए दूर


होमखेलक्रिकेट

न्यूजीलैंड दौरे से पहले प्रसिद्ध ने बढ़ाई टेंशन, 3 सप्ताह के लिए क्रिकेट दूर

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हाल ही में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे. चोट के कारण वह तीसरे मैच में नहीं खेल पाए. इस चोट से उबरने के लिए अब प्रसिद्ध को कम से कम तीन सप्ताह का समय लग सकता है. ऐसे में उनका इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना भी मुश्किल लग रहा है.

Zoom

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह के लिए एक्शन से दूर रहेंगे. प्रसिद्ध कृष्णा को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोट लगी थी. गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में वह सिर्फ 5 ओवर ही कर पाए थे. इसके बाद प्रसिद्ध न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में भी नहीं खेल पाए. ऐसे में अब ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रसिद्ध को ठीक होने में कम से कम तीन सप्ताह का समय लग सकता है.

इस तरह प्रसिद्ध कृष्णा की चोट ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. भारतीय टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. प्रसिद्ध इस समय टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी सेटअप के अहम सदस्य हैं. ऐसे में उनके चोटिल के कारण चयनकर्ताओं को अब दूसरे विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है.

कप्तान शुभमन गिल ने भी जताई चोट पर चिंता

टीम इंडिया में लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने भी अपनी चिंता जताई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद गिल ने कहा, “मेरा मानना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. चोट, शेड्यूल और आस-पास हो रहे दूसरे मैचों की वजह से हम अपने बेस्ट बॉलिंग लाइन अप के साथ नहीं खेल पा रहे हैं, जिससे हम खेलना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “सच कहूं तो हमारे पास प्रयोग करने के लिए अब बहुत ही कम समय बचा है. हम जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं, उम्मीद है कि अगली सीरीज से हमें उसके लिए सभी खिलाड़ी मिल जाएंगे. हम वर्ल्ड कप में जिस कॉम्बिनेशन के साथ खेलना चाहते हैं, उसी के साथ अभी से खेलना शुरू करना चाहते हैं.” बता दें कि भारतीय टीम में पिछले कुछ महीनों से चोट की परेशानियों से जूझ रही है. हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी जैसे कई खिलाड़ी इस दौरान चोटिल हुए हैं.



Source link