सौरव गांगुली बने हेड कोच, अब IPL में चलेगी दादागिरी, दिल्ली ने सौंपा बड़ा रोल
Last Updated:
IPL 2026 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे. पिछले सीजन में हेमंग बदानी इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक जैसे ही JSW ग्रुप के पास आया, पूरे टीम मैनेजमेंट को ही बदल दिया गया. गांगुली इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं.
सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है.
नई दिल्ली: भारत के सर्वकालिक महानतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईपीएल के अगले सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है. ‘दादा’ के नाम से मशहूर सौरव गांगुली 2019 में दिल्ली टीम के सलाहकार बने थे. वह फ्रेंचाइजी की पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट निदेशक समेत कई पदों पर रह चुके हैं.
पिछले सीजन यानी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स छठे नंबर पर रही थी. गांगुली ने टीम द्वारा जारी बयान में कहा:
आईपीएल में मुख्य कोच की भूमिका संभालने को लेकर उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स टीम मेरे दिल के करीब है और इतने सालों में उसके साथ करीबी रिश्ता रहा है. मैंने टीम के मालिकों, प्रबंधन, सहयोगी स्टार और खिलाड़ियों के साथ करीब से काम किया है. हमारे पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और अतीत में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है.