बंद कमरे में क्या हुआ? क्या BCCI ने दबाव बनाकर लिया हरमनप्रीत कौर से इस्तीफा? कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी

बंद कमरे में क्या हुआ? क्या BCCI ने दबाव बनाकर लिया हरमनप्रीत कौर से इस्तीफा? कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी


होमखेलक्रिकेट

बंद कमरे में क्या हुआ? क्या BCCI ने दबाव बनाकर लिया हरमनप्रीत कौर से इस्तीफा?

Last Updated:

Harmanpreet Kaur resign inside story: हरमनप्रीत कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनकी कप्तानी छोड़ने की कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. हरमन ने लिखा कि अब वह ‘सुकून’ के साथ पद छोड़ रही हैं. बीसीसीआई की रीव्यू मीटिंग के अगले ही दिन आए उनके फैसले ने उन अटकलों को जरूर हवा दे दी, जिसमें कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुद इस्तीफा देने को कहा.

Zoom

हरमनप्रीत कौर ने क्या किसी दबाव में भारतीय महिला टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया.

नई दिल्ली: 24 घंटे पहले तक हरमनप्रीत कौर ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान थीं, लेकिन फिर अचानक उन्होंने कैप्टेंसी छोड़ने का ऐलान क्यों कर दिया? ये फैसला उस रीव्यू मीटिंग के ठीक एक दिन बाद आया, जो गुवाहाटी में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया और हेड कोच अमूल मजूमदार के बीच हुई. इस बैठक में हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी बुलाया गया था. ऐसे में सवाल सिर्फ इतना ही है कि बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि अगले ही दिन हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से किनारा कर लिया? सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह फैसला पूरी तरह हरमन का था या फिर उन्हें मजबूर किया गया?

क्या हरमन की बढ़ती उम्र इस्तीफे का कारण
देखिए इतना तो तय है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है. हरमन 17 साल से क्रिकेट खेल रहीं हैं और लंबे समय से कप्तानी भी संभाल रहीं हैं. हरमन की ही कप्तानी में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता. 2025 में उन्होंने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराया. हाल ही में लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया. इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद हरमनप्रीत कौर की उम्र को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जो 37 साल की हो चुकीं हैं. इतना ही नहीं टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कई बार खुले मंच से कप्तानी संभालने की अपनी इच्छा भी जाहिर की. कुल मिलाकर हरमनप्रीत के इस्तीफे को लीडरशिप में युवाओं को मौका देने से जोड़कर देखा जा रहा है?

Instagram पर यह पोस्ट देखें





Source link